Urvashi Agrawal ‘Urvi’
Description
पाँच पिया स्वीकारे क्यूँ थे।
खुद ही भाग बिगाड़े क्यूँ थे।
काश विशेधी हो जाती मैं।
थोड़ा क्रोधी हो जाती मैं।
काश न मेरे हिस्से होते।
शुरू नहीं फि
...
र किस्से होते।
काश वर्ण को वर लेती मैं।
वाणी वश में कर लेती मैं।
कर्ण अगर ना होता शायद।
तो संग्राम न होता शायद।
दुःशासन मतिमंद न होता।
रिश्तों में फिर द्वंद न होता।
जो दुर्योधन क्रुद्ध न होता।
तो शायद ये युद्ध न होत।
यूँ ना काश विभाजन होता।
अर्जुन ही बस साजन होता।
खुले अगर ये बाल न होते।
श्वेत् पृष्ठ फिर लाल न होते
यदि मेरा अपमान न होता।
गिद्धों का जलपान न होता।
मौन अगर गुरुदेव न होते।
रण आँगन में प्राण न खोते।
काश सत्य का साथ निभाते।
और बड़े भी कुछ कह पाते।
सत्य यही जो समर न होता।
कुरुक्षेत्र फिर अमर न होता।
नारी का अपमान न होता।
कुरुक्षेत्र शमशान न होता।Vyatha Kahe Panchali by Urvashi Agrawal ‘Urvi’: This book offers a fresh perspective on the character of Draupadi from the epic Mahabharata. Urvashi Agrawal 'Urvi' delves into Draupadi's emotions, experiences, and her unique journey as depicted in the ancient text.
Key Aspects of the Book "Vyatha Kahe Panchali":
1. Character Exploration: The book provides a deep exploration of Draupadi's character, her inner thoughts, and the challenges she faced.
2. Mythological Retelling: Urvashi Agrawal 'Urvi' reimagines Draupadi's story, offering a contemporary and relatable perspective on this iconic character.
3. Feminine Narrative: "Vyatha Kahe Panchali" portrays the narrative from a feminine viewpoint, shedding light on the complexities of Draupadi's life.
Urvashi Agrawal 'Urvi' is a skilled writer known for her contemporary reinterpretation of mythological characters. Her book invites readers to connect with Draupadi's story on a deeper level.
Read more