Yogendra Prasad
Description
इतिहास की परिभाषा अब तक भ्रमपूर्ण रही है। लोगों ने इतिहास को केवल राजाओं के उत्थान-पतन, युद्धों में उनकी हार-जीत की कहानी माना है लेकिन इतिहास के संबं
...
ध में ऐसे विचार संकुचित कहे जा सकते हैं। सच पूछिए तो इतिहास मानव सभ्यता के विकास की कहानी है। ‘राइकर’ ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए लिखा है—‘‘इतिहास विकास का नाटक और प्रक्रिया है।’’ (History is both a drama and a process of evolution.) इतिहास में मानव के सभी प्रकार के विकास का—राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विकास का—वर्णन रहता है। संक्षेप में, ‘‘इतिहास मानव की सफलताओं एवं विफलताओं की कहानी है।’’ लेकिन यह कहानी बड़ी लंबी और व्यापक है।
पुराने हिंदू विचारकों ने सृष्टि को ईश्वर की रचना बताया और सृष्टि में जितने भी पदार्थ हैं, सभी ईश्वर के बनाए बताया लेकिन वैज्ञानिक तर्क की तुला पर प्राचीन विचार नहीं ठहर सके। विद्वानों के मतानुसार, आज से करीब 5 लाख वर्ष पूर्व के पहले से मनुष्य इस पृथ्वी पर रहता आ रहा है। लेकिन तत्कालीन मानव-जीवन के संबंध में कोई निश्चित और ठोस प्रमाण नहीं मिलते, अत: इस काल को प्रागैतिहासिक काल (Pre-Historic Age) कहते हैं। धीरे-धीरे मनुष्य ने अपना विकास प्रारंभ किया। मनुष्य और पशु में यही तो सबसे बड़ा अंतर है कि मनुष्य जहाँ अपनी प्रगति और अपने विकास के लिए सचेष्ट रहता है और अपनी प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है वहाँ जानवर कुछ नहीं करता।
मनुष्य की यही खूबी है जिसकी बदौलत वह जानवर की तरह जीवन नहीं बिताता। अगर मनुष्य इन गुणों से विभूषित न होता तो आज वह सभ्य नहीं कहलाता वरन् जानवरों की तरह जीवन बिताता। स्पष्ट है कि आदिकाल से लेकर आज तक मनुष्य प्रगति के पथ पर अपना विकास करता बढ़ता आ रहा है। उसका यह कार्य धीरे-धीरे हुआ है।VISHWA KA ITIHAS by Yogendra Prasad: This book is an exploration of world history, offering readers a comprehensive overview of significant historical events, civilizations, and the evolution of human societies. Yogendra Prasad presents a global perspective on the past.
Key Aspects of the Book "VISHWA KA ITIHAS":
1. Historical Overview: The book provides a wide-ranging overview of world history, from ancient civilizations to modern times.
2. Global Context: Yogendra Prasad emphasizes the interconnectedness of historical events and the impact of global dynamics on human history.
3. Educational Resource: "VISHWA KA ITIHAS" serves as a valuable educational resource for students, history enthusiasts, and anyone interested in understanding the world's past.
Yogendra Prasad is a historian and author dedicated to promoting historical awareness and education. His book offers readers a journey through the annals of world history.
Read more