Jaya Jadwani
Description
जया ज़ादवानी की कहानियाँ जीवन और जगत की आपाधापी के बीच किसी ख़ास क्षणों की दुर्लभ कौंध हैं. इनका सत्य कुरूपता और सौंदर्य के पार है. जो पाठक को चकित भी
...
करता है और समझ भी देता है. जया की कहानियाँ मनुष्य की आत्मा से साक्षात्कार भी करती हैं और उसके स्वभाव का अवलोकन भी. उनकी कहानियाँ स्त्रीत्व की सहज ख़िलावट को कुचल डालने वाली समाजी क्रूरता पर प्रहार भी करती हैं. उन्हें रास्ता भी दिखाती हैं. उनकी कहानियों में चीख़ है, रुदन है, विद्रोह है पर भीतर कहीं गहरे बहती प्रेम की नदी भी है. यहाँ मनोजगत और दर्शन की वे ऊँचाइयाँ हैं जहाँ स्त्री और पुरूष अपनी नैसर्गिक स्थितियों में हैं, बनी बनायी विद्रपताओं में नहीं. ख़ानाबदोशों की तरह आपको नए नए लोकों की सैर करवाती हैं. प्रेम के उस शिखर पर ले जातीं हैं जो दुर्लभ है. वे दुर्लभ स्थितियों को सहज बनाती हैं. एक ऐसी पठनीयता जो देखना और जीना सिखाती है.
Read more