Ed Shaikh Aqeel Ahmed
Description
'उर्दू की लोकप्रिय कहानियाँ' नामक पुस्तक में उर्दू साहित्य की प्रसिद्ध कहानियाँ शामिल हैं। इन सभी कहानियों का उनके विषय और शैली के संदर्भ में असाधारण
...
महत्त्व है। प्रेमचंद, उपेंद्रनाथ 'अश्क', सुहैल अजीमाबादी, सआदत हसन मंटो, कृश्न चंदर, इस्मत चुगताई, सुरेंद्र प्रकाश आदि हमारे साहित्य के ऐसे महान् कथाकार हैं, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं और उनके जीवन में घटनेवाली घटनाओं पर खुलकर लिखा और अपने समाज को आईना दिखाया। इनके लिखे हुए अफसाने और कहानियाँ आज भी उर्दू-हिंदी साहित्य में रुचि रखनेवालों को अपनी ओर खींचती हैं। उन्होंने आज से कई दशक पहले हमारे आस-पास होनेवाली घटनाओं पर जो कुछ लिखा और सामाजिक बदलाव के बारे में जिन खयालात का इजहार किया, वह आज भी हमारे लिए कारगार हैं। विभिन्न युगों के उर्दू कथाकारों ने कहानी-कला को विस्तार, ताजगी और ऊर्जा प्रदान की है। इसीलिए ये सभी कहानियाँ आज भी पाठकों की पहली पसंद हैं।
Read more