Nagarjun
Description
नागार्जुन के कथा-चरित्र साधारण होकर भी हमारे समाज के बहुत ही असाधारण हिस्से होते हैं ! वे अपने समय और समाज के उन बुनियादी जिवनादर्शी को मूर्तिमान करते
...
हैं, जिनके बारे में जन-साधारण सिर्फ सोचते रह जाते हैं और चाहकर भी अपनी चेतना के बंजर में कोई निर्णायक बूटा नहीं उगा पाते ! नागार्जुन की 'उग्रतारा' ऐसे ही लोगों को राह दिखाती है ! नारी होकर भी वह सामाजिक जड़ताओं से ऊपर है, यही कारण है कि उग्रतारा का अयाचित मातृत्व भी न तो उसे स्वार्थी बना पाटा है और न ही कुंठित कर छोड़ता है ! वस्तुतः इसमें एक नारी के प्रेम, बेबसी, विशाल-हृदयता और उसके अकुंठ जीवन-संघर्ष का मर्मस्पर्शी चित्रण हुआ है ! जीवन के निर्णायक क्षणों में उसकी यथार्थपरक दृष्टि हमें अभिभूत कर लेती है !
Read more