Alok Saxena
Description
किसी भी प्रकाशित व्यंग्य द्वारा ही पाठक और व्यंग्यकार, दोनों का एक-दूसरे से साक्षात्कार होता है और ऐसी स्थिति में आत्मचेतस व्यक्ति सच्ची बात का सामना
...
करने के लिए निरुत्साहित नहीं, बल्कि अपने अंदर सकारात्मक सोच पैदा करता है। परिणामस्वरूप, अंतर्विरोध दूर होकर चिरस्थायी मानसिक विकलांगता से दूर हो जाता है। उसके बाद ही नए सभ्य समाज की नींव पड़ने की गुंजाइश बनती है।
कुल मिलाकर व्यंग्य लेखन एक गंभीर साहित्यिक विधा है, जिसे समझना आवश्यक है अन्यथा आप व्यंग्यकार और उसकी व्यंग्य रचना का मूल अर्थ व उद्देश्य समझ ही नहीं पाएँगे। व्यंग्य समाज की बुराइयों से लड़ने का एक अचूक अहिंसक शस्त्र है। मेरी नजर में व्यंग्य को ‘समाज की तीसरी आँख’ कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
इसके साथ ही यहाँ यह भी जान लें कि साहित्य में हास्य और व्यंग्य का संबंध एक नहीं है। हास्य को हँसी-मजाक, हँसी-ठिठोली, चुटकुलेबाजी, पैरोडी, जोक, मजाक, चुहलबाजी की संज्ञा दी जा सकती है, मगर व्यंग्य को कदापि नहीं। व्यंग्य तो समाज में अनायास फैली तमाम विसंगतियों पर अपना ध्यान आकृष्ट करवाता है, विशेषतौर पर एक ऐसी विसंगति, जो खासतौर पर आम लोगों को दिखाई ही नहीं देती। प्रत्येक व्यंग्यकार का व्यंग्य सदा अहिंसक घात करता है, जिसकी चोट बहुत गहरी होती है। प्रत्येक व्यंग्यकार अपने समय का सफल समीक्षक भी होता है। एक ऐसा समीक्षक, जो पाठक के अंदर की विशुद्ध जड़ता को अपनी बुद्धिजीविता से समाप्त कर दे, उसे नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर जोड़े।Tokara Bhara Prem by Alok Saxena: Alok Saxena's book explores the theme of love through a collection of heartfelt stories and narratives. The stories within "Tokara Bhara Prem" capture the various dimensions and emotions associated with love and relationships.
Key Aspects of the Book "Tokara Bhara Prem":
1. Love Stories: The book presents a collection of love stories that encompass the joy, challenges, and complexities of romantic relationships.
2. Emotional Depth: Alok Saxena's narratives are infused with emotional depth, making them relatable and resonant with readers.
3. Human Connection: "Tokara Bhara Prem" explores the universal human longing for love and the myriad ways it manifests in our lives.
Alok Saxena is a talented storyteller known for his ability to capture the essence of human emotions in his narratives. His book celebrates the timeless theme of love in all its forms.
Read more