Amarendra Narayana
Description
‘थोड़ी बारिश दो’ अमरेन्द्र नारायण का तीसरा काव्य–संग्रह है । इस काव्य–संग्रह में कवि की कुल इकतीस कविताएँ संकलित हैं । इनमें कहीं भी किसी प्रकार की प्र
...
तिबद्धता परिलक्षित नहीं होती । प्रत्येक कविता में विशुद्ध भारतीय मानसिकता के साथ राग–विराग की तीव्रतानुभूति चिन्तन के स्तर पर अक्षरित हुई है । अमरेन्द्र जी की काव्यकारिता की उल्लेख्य विशेषता यह है कि यह वैज्ञानिक होते हुए भी भावुक और सहृदय हैं और उन्होंने हिन्दी के हृदय पर कोमल कान्त रेखाएँ अंकित की हैं । सरल सुसंस्कृत भाषा में गम्भीर भाव मूर्त हो उठे हैं । अकृत्रिम काव्य–पंक्तियों में चंचलता–रहित सौन्दर्य का मद्धिम प्रवाह सहज ही मनमोहक हो उठा है, साथ ही हृदय की सच्ची अनुभूति की गहराई में करुणा और दार्शनिकता भी अन्तर्निहित है । इस काव्य–संकलन की ‘विराम’, ‘पुरुषार्थ’, ‘चेहरा’, ‘उत्साह’, ‘जीवन’, ‘आशा’, ‘यथार्थ’ आदि कविताएँ द्रष्टव्य हैं । कवि अमरेन्द्र ने ‘तेवर–बदल के’ शीर्षक कविता द्वारा प्रमाणित कर दिया है कि वे एक अच्छे गजलगो भी हैं । प्रस्तुत काव्यकृति ‘थोड़ी बारिश दो’ की कविताएँ अपने प्रति काव्यानुरागी पाठकों को समुत्सुक बनाए रहेंगी, क्योंकि वे बहुआयामी जीवन से सन्दर्भित हैं और भाव, भाषा एवं अभिव्यंजना शैली पर इनके व्यक्तित्व की स्पष्ट छाप इनकी मौलिकता की घोषणा करती है ।
Read more