Yatish Agarwal
Description
स्वस्थ हृदय: देखरेख और उपचार / यतीश अग्रवाल जीवन का सुर-संगीत दिल की धड़कनों में ही बसा है। ये धड़कनें ताउम्र मजबूत बनी रहें इसके लिए जीवन में थोड़ा-सा स
...
ंयम और अनुशासन बरतना जरूरी है। दिल की हिफाजत, बीमारियों और उनके इलाज के बारे में सरल-सुबोध शैली में रची एक अनूठी पुस्तक जिसमें पाठकों के सभी सवालों पर उपयोगी जानकारियाँ हैं: जानें अपने हृदय का भविष्यफल, कैसे घटाएँ कोलेस्टेरॉल, बायपास ऑपरेशन और उसके नए रूप, दिल की हिफाजत के उपाय, ऐंजाइना और दिल का दौरा: लक्षण और उपचार, कोरोनरी ऐंजियोप्लास्टी में क्या करते हैं, दिल के दुश्मनों को पहचानें, व्यायाम कितना और कैसे करें, दिल के वाल्व के रोग और उनका इलाज, दिल के टैस्ट: कब और कैसे, बेसुर, बेताल दिल (एरिद्मिया) के रहस्य और पेसमेकर, जन्मजात हृदय विकार, दिल के दौरे के बाद सामान्य जीवन में वापसी। इलाज के व्यावहारिक पहलुओं को इस प्रकार संयोजित किया गया है कि न सिर्फ रोगी बल्कि स्वस्थ लोग भी इस पुस्तक से लाभ उठा सकते हैं।
Read more