Akhilesh 'Tatbhav'
Description
स्वातंत्रयोत्तर भारतीय यथार्थ के अत्यंत सतर्क और विलक्षण उद्घतानकर्ता हैं श्रीलाल शुक्ल ! उन्होंने रचनात्मकता का जैसा जादू बिखेरा, वैसा उनके अतिरिक्त
...
अन्य किसी से संभव न हुआ ! उपन्यास, कहानी, निबंध, व्यंग्य, आलोचना आदि विविध विधाओं में फैला उनका साहित्य भारतीय समाज का महायाथार्थ प्रकट करता है ! साथ ही वह भाषा और शिल्प के अभूतपूर्व और अप्रतिम रूपों का अविष्कार भी करता है ! ऐसे में श्रीलाल शुक्ल के जीवन और साहित्य के सत्यों, प्रश्नों, रहस्यों और जिज्ञासाओं को सुलझाने और उनका मूल्यांकन प्रस्तुत करने वाले पुस्तक की आवश्यकता लम्बे अर्से से थी ! उस आवश्यकता को पूरा करती है यह पुस्तक श्रीलाल शुक्ल की दुनिया ! प्रसिद्ध युवा कथाकार अखिलेश द्वारा सम्पादित यह कृति श्रीलाल शुक्ल के व्यक्तित्व और सृजन के अध्ययन की विभिन्न विचारोत्तेजक छवियाँ प्रस्तुत करती है ! अनेक विख्यात रचनाकारों के लेखों से समृद्ध यह पुस्तक हिंदी में सर्वाधिक पढ़े जा रहे साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल को विधिवत जानने का अचूक जरिया है ! श्रीलाल शुक्ल की दुनिया कोई अभिनन्दन ग्रन्थ नहीं है ! यहाँ तो व्यक्ति और लेखक श्रीलाल शुक्ल को लेकर बहसें हैं, मर वैभिन्य हैं, विश्लेषण हैं, सन्देह और भरोसे हैं ! इसीलिए श्रीलाल शुक्ल और उनके लेखक की तरह ही जिवंत, उत्तेजक, बेलौस और संजीदा बन सका है उनके समग्र मूल्यांकन का यह संसार ! श्रीलाल शुक्ल की दुनिया में श्रीलाल शुक्ल पर इतनी अधिक, इतनी बेशकीमती सामग्री उपस्थित है और मूल्यांकन की इतनी प्रविधियाँ हैं कि पाठक, विद्वान, लेखक, शोधार्थी सभी सहर्ष चकित होंगे !
Read more