Rakesh Acharya
Description
शिव देवों के देव और गुरुओं के गुरु हैं। किसी भी युग में उनसे श्रेष्ठ गुरु न तो हुआ है; और न होगा। मौजूदा युग में कई गुरु अपने शिष्यों को उपलब्ध ही नही
...
ं हो पाते हैं। उनके शिष्य सीधे अपने गुरु से नहीं मिल पाते और मार्गदर्शन के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में भगवान् शिव को गुरु धारण करना सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। शिवशिष्य शिवगुरु से अपने सवालों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। उनसे बात कर सकते हैं। अपनी कामनाएँ पूरी करा सकते हैं। समस्याओं का हल पा सकते हैं। मदद के लिए शिवगुरु से देवदूतों की माँग कर सकते हैं। शिवगुरु अपने शिष्यों को कभी निराश नहीं करते। इस पुस्तक में विद्वान् लेखक ने इन सब का विधान दिया है; जिन्हें अपनाकर कोई भी शिव को गुरु स्वरूप धारण कर सकता है। उन्हें अपने जीवन में शामिल कर सकता है। उनसे अपनी बातें मनवा सकता है। उनको साक्षी बनाकर सिद्धियाँ अर्जित कर सकता है। जीवन के भोगों का सुख उठाते हुए मोक्ष की राह आसान कर सकता है। इसे गृहस्थ; गृहस्थ जीवन के संत और आध्यात्मिक संत सभी सामान रूप से अपना सकते हैं। जिन्होंने किसी अन्य को गुरु धारण किया है; वे भी शिव को गुरु धारण कर सकते हैं।
सबका जीवन सुखी हो; यही हमारी कामना है। Shivguru Se Devdooton Ki Mang by Rakesh Acharya: This book explores the spiritual and devotional aspects of connecting with Lord Shiva. It delves into the significance of seeking blessings and guidance from Lord Shiva, the ultimate deity of the Hindu pantheon.
Key Aspects of the Book "Shivguru Se Devdooton Ki Mang":
1. Spiritual Exploration: The book offers a spiritual journey, guiding readers on the path of devotion and seeking blessings from Lord Shiva.
2. Devotional Insights: It provides insights into the devotional practices and rituals associated with Lord Shiva.
3. Divine Connection: "Shivguru Se Devdooton Ki Mang" emphasizes the significance of establishing a profound connection with Lord Shiva.
Author Rakesh Acharya shares his spiritual insights and devotion to Lord Shiva through this book, encouraging readers to deepen their own spiritual connections.
Read more