Devanshi Sharma
Description
जो रिश्ता आइस स्केटिंग रिंक में बना और जिसे काम के बीच चाय और कॉफी के न जाने कितने ब्रेक ने मजबूती दी, वो प्यार के परवान चढ़ते ही पागलपन की हद तक जा प
...
हुँचा।
अल्हड़ और कामयाब फैशन ब्लॉगर मीरा को अपने सबसे अच्छे खडूस दोस्त, इशान से प्यार हो जाता है। साथ चलते, गिरते, साथ ही सँभलते, जब उन्हें अपनी मंजिल मिलती है, तो लगता है कि इससे बेहतर तो सफर ही था।
‘शायद यही है प्यार’ दोस्ती की तलाश, प्यार के पीछे भागने, सपनों को उड़ान देने, और उन सबके बीच संतुलन कायम करने की कहानी है। एक सच्ची प्रेम कहानी जो दिल से निकली और अपनी राह ढूँढ रही है।
गहरे नीले रंग का कुरता पहने ईशान ने मानो आसमान की शांति को अपना रखा था। ऐसा लग रहा था, जैसे शांति मानो उसी में समाई हुई हो। वह बिस्तर पर लेट गया मीरा की ओर मुँह करके, लेकिन उसकी तरफ देख नहीं रहा था। उसने उसके सवालों और उसके साथ से बचने की पूरी कोशिश की; लेकिन जब दो लोगों को साथ आना होता है तो वे आते ही हैं, चाहे जो हो जाए।
ईशान कोई बातचीत शुरू करना नहीं चाहता था, क्योंकि वह अच्छी तरह जानता था कि यह सवाल उठेगा। खासकर तब, जब वह शांत और सबके सामने अप्रत्याशित रूप से औपचारिक रही थी।
मीरा हमेशा से उत्सुक व जिज्ञासु थी और ईशान हमेशा ऐसा था, जो केवल तभी बात करता है, जब वह करना चाहता है। एक कर्क राशि की और एक धनु राशि का, आखिरकार, यह घातक संयोजन हो सकता है।
साथ ही कर्क राशिवाले बहुत जिद्दी होते हैं। वे आसानी से हार नहीं मानते। कर्क राशि का होने के नाते मीरा ने सवाल दागा, “आपको लगता है कि आपके पास किसी की अनुमति के बिना ही उसके जीवन से गायब होने की स्वतंत्रता है?”
पहला सवाल होते ही ईशान ने तुरंत अपना ईयरफोन लगा लिया, यह दरशाते हुए कि उसे एक भी शब्द सुनाई नहीं पड़ रहा है। ध्यान रहे, अभी तक कोई संगीत नहीं बज रहा था।
मीरा ने अपना काजल पोंछ लिया था, लेकिन उसकी आँखें लाल थीं। उसने अपना कॉपर आई-शैडो भी साफ कर लिया था। लेकिन उसकी आँखें बता रही थीं कि वह सोई नहीं थी। उसके मेकअप रिमूवर ने उसकी त्वचा से जगमगाहट को हटा दिया था; लेकिन वहाँ एक बड़ा व मोटा आँसू चमक रहा था। वह अपनी एक प्रिय सहेली की शादी में यहाँ आई थी, जिसके लिए वह बहुत अधिक उत्साहित थी; लेकिन उसकी सामान्य मुसकान गायब थी।
इसी पुस्तक से —"Shayad Yahi Hai Pyar" by Devanshi Sharma: Devanshi Sharma's book, "Shayad Yahi Hai Pyar," is a work of fiction that explores the theme of love. It weaves a narrative of love, relationships, and the complexities of human emotions.
Key Aspects of the Book "Shayad Yahi Hai Pyar":
Fictional Romance: The book presents a fictional love story, delving into the emotional journey of the characters.
Exploration of Emotions: Devanshi Sharma explores the nuances of love, heartbreak, and the intricacies of human relationships.
Reflection on Love: "Shayad Yahi Hai Pyar" offers readers a chance to reflect on the various dimensions of love in the context of contemporary society.
Devanshi Sharma is an author known for her storytelling abilities. Her book "Shayad Yahi Hai Pyar" invites readers into the world of love and emotions.
Read more