Dr. sudheer Singh, Jayshree Tiwari
Description
लेखन वह विधा है जिसमें हम अपने विचारों को शब्द रूपी पुष्प के रूप में प्रस्तुत करते हैं । शाश्वत सृजन में रचनाकारों की श्रेष्ठ रचनाओं को एकत्रित कर फूल
...
ों का गुलदस्ता बनाया गया है । जिसमें सभी रचनाकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं को प्रस्तुत कर "शाश्वत सृजन" को अनमोल और अनुपम बना दिया है । सभी रचनाकारों का ह्रदयतल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने "शाश्वत सृजन "के संकल्प को पूरा करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है । और साथ ही पूरी टीम का जिन्होंने इसे एक पुस्तक का रूप देकर इसे अविस्मरणीय बना दिया है । समय-समय पर पुस्तक प्रकाशित करने का केवल एक ही उद्देश्य होता है कि रचनाओं को एक माला के रूप में एक जगह एकत्रित किया जा सके ।
सत्य सदैव एक रूप में स्थित रहता है। वह किसी भी काल, किसी भी युग किसी भी परिस्थिति में परिवर्तित नहीं होता। यानी जो अपरिवर्तनशील है, वही सत्य है और वह अपरिवर्तनशील तत्व नित्य, शुद्ध परमात्मा है जो समस्त देहधारियों में आत्मा के रूप में विद्यमान रहता है।
शाश्वत सृजन इस किताब में कविता और रचनाओं के माध्यम से जीवन की सत्यता और जीवन की परिकल्पित जिंदगी के बारे में संकलित किया गया है!
जिंदगी में इंसान को भविष्य को सोच कर ही कोई जिंदगी के लिए अहम फैसले लेने चाहिए!
शाश्वत सृजन कुछ ऐसे ही जिंदगी की कहानी कहती हुई एक संकलित किताब है!
Read more