शर्मा, ब्रजकिशोर
Description
संयुक्त राष्ट्र का चार्टर भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए उठाया गया एक कदम था जिसने विश्व को एक कुटुंब बना दिया, जिसने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किय
...
ा कि युद्ध की विभीषिका सदा के लिए दूर हो जाए, जिसने यह गंभीर प्रयास किया कि विश्व में शांति हो, सहयोग हो और मानव के लिए यह सुखमय निवास स्थान हो |
संयुक्त राष्ट्र और उसके अभिकरणों का अध्ययन करने के लिए चार्टर सर्वाधिक महत्त्व का दस्तावेज़ है | इस पुस्तक में वह दस्तावेज़ तो है ही उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी दी गई है |
विश्व के समस्त देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय एक परम महत्त्व की संस्था है | इस पुस्तक में यह बताया गया है कि न्यायालय का गठन कैसे होता है और उसकी कार्यविधि क्या है ? इस पुस्तक में उन महान भारतीयों का परिचय है जो अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रहे हैं |
यह पुस्तक राजनीति विज्ञान, विधि और अंतरराष्ट्रीय संगठन के छात्रों के लिए उपयोगी है | यह उनके लिए भी सहायक है जो संघ लोक सेवा आयोग या राज्य लोक आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होना चाहते हैं |
Read more
PHI Learning Pvt. Ltd.