दीपक क्रांति
Description
अभी के दौर की गद्य में सबसे पठनीय विधा है -लघुकथा..
इंकलाब प्रकाशन द्वारा लघुकथा प्रकाशन करने का, सम्पादकीय टीम का बस उद्देश्य है कि हमसब उपन्यास लि
...
खने के योग्य बन सकें, जो संभवतः हिंदी में सबसे सशक्त स्थाई गद्य विधा मानी जाती है, और उपन्यास प्रकाशन के बाद कोई भी रचनाकार खुद को गर्व से लेखक कह सकता है l हमारा इंकलाब परिवार वरिष्ठ और नवांकुर, दोनों तरह के रचनाकारों से सज़ा हुआ एक गुलदस्ता है जिसमें भाँति-भाँति के फूल हैं,जो विविध प्रकार से अपनी-अपनी सुगंध बिखेर रहे हैं...
यदि सरल भाषा में कहा जाए, तब लघु कथा उपन्यास का एक लघु संस्करण है। इसके तत्व वही हैं जो किसी उपन्यास में होते हैं: पात्र, समायोजन, कथानक, द्व्न्द्व, और एक समाधान। किसी लघु कथा को लेखक के द्वारा अधिक सृजनशीलता की आवश्यकता होगी क्योंकि सीमित शब्दों की संख्या देखते हुए; आपको सुनिश्चित करना पड़ता है कि आपके पाठक संतुष्ट तथा वास्तव में प्रभावित हो जाएँ।
आप अपने पाठकों को कैसे प्रभावित करते हैं? लघु कथा कल्पना-साहित्य या कल्पना की कृति है परंतु तब भी, अन्य बड़ी या छोटी कहानियों के समान, आप हमेशा अपने गिर्द की वास्तविकता से प्रेरणा ले सकते हैं। लोग सामान्यतः जिसकी खोज में रहते हैं वह है कि वे पात्रों, उनकी व्यथाओँ, उनके भयों, उनके विजय तथा उनके सपनों के साथ कैसे जुड़ सकते हैं। अपने चारों ओर देखिए, प्रत्येक चीज, प्रत्येक व्यक्ति के साथ कहने के लिए एक कहानी है: चाहे वह गली का भिखारी, पार्क के बीच में खड़ा धुनकी का पेड़, सबवे में झगड़ती हुई जोड़ी, और मोटे चश्में वाला कठोर लाइब्रेरियन, कोई भी हो। सूची अंतहीन है।
'सत्य का दर्पण' लघुकथा संग्रह में सम्मिलित लगभग सभी लघुकथाएँ जीवन के ठोस सत्य को शब्दों के माध्यम से हृदय तक प्रेषित करने में सक्षम हैं.. आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि प्रधान संपादक सागर यादव 'ज़ख़्मी' और लघुकथा संपादक दीपक क्रांति का यह प्रयास सभी सुधि पाठकों को पसंद आएगा..
अशेष शुभकामनाओं समेत,
दीपक क्रांति
संपादक
'सत्य का दर्पण'
साभार
श्री सागर यादव 'ज़ख़्मी:
प्रधान सम्पादक, इंकलाब समूह
Read more