Sanjay Sharma
Description
यह पुस्तक CNC बेसिक प्रोग्रामिंग के लिए एक व्यापक मार्गदर्शक है जिसको ITI, Diploma, B Tech इत्यादि, टेक्निकल कोर्सेज-ATS (Scheme) ,CNC Programmer Cum
...
Operator, DGT & Nimi course के छात्रों एवं अन्य तरह के उद्योगो में कार्यरत मशीन ऑपरेटर, मशीन की सेटिंग करने वाले एवं सुपरवाइजर इत्यादि के उपयोग के हेतु लिखा गया है।
आज कल उद्योगों में बढ़ते CNC के उपयोगों ने इसकी आवश्यकता को जन्म दिया है। जो व्यक्ति इसके बारे में जानता है और पार्ट प्रोग्राम को तैयार करने में सक्षम हैं वे ही मशीन टूल्स का मार्गदर्शन कर सकते हैं। जिनके उपयोग से आवश्यक आकार और एक्यूरेसी से कल-पुर्जे तैयार होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, मैनें CNC प्रोग्रामिंग के रहस्य को बाहर लाने के लिए इस पाठ्य पुस्तक को हिन्दी में तैयार किया है। इसे एक लोजिक क्रम में रख कर और इसे अत्यंत सरल भाषा में लिखा गया है जिसे हर कोई बडी आसानी से समझ सकता है। एक प्रोग्राम को बनाने के लिए इस पुस्तक में उपयोगी उदाहरणों के साथ Step-By-Step प्रक्रिया को समझाया गया है जिससे इस क्षेत्र से जुङे छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा।
इस पुस्तक में मैंने अपने द्वारा निर्मित विधि से प्रोग्राम को लिखने के लिए उस विधि का उपयोग किया है जिसमें मैंने प्रत्येक G और M कोड का इस पुस्तक में विस्तार से वर्णन किया है। सरल भाषा में कोर्डिनेट सिस्टम को विस्तार से समझाया गया है। इसके लिए इसमें सभी कोर्डिनेट सिस्टम का अभ्यास करने के लिए जगह छोड़ी गई है। जो इस अध्याय को आसानी से समझने में मदद करेगें। इसमें ज्यादातर मशीनिंग सेंटर, मशीनों के फंक्शन, मशीन के काम करने का तरीका और मशीन के मुख्य भाग, कंट्रोल पैनल, ऑपरेटर पैनल से संबंधित बटनों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। प्रोग्राम बनाने की सरल विधि उदाहरणों के साथ बताई गई है। इसमें अधिकांश मशीनिंग प्रक्रियाओं को कवर करने की कोशिश की गई है। उसे समझने में मदद करने के लिए विभिन्न प्रकार की मटेरियल और विस्तृत चित्र शामिल किए गए हैं।
मेरी भावना यह है, कि जो भी व्यक्ति CNC प्रोग्रामिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते है उन्हें इस पुस्तक से लाभ होगा और वो एक सफल CNC प्रोग्रामर बनकर उभरेंगें। इससे कई पाठकों को जिनकी कुछ ओर अलग तरह कि जरुरत हो सकती है अतिरिक्त जानकरी से प्रोग्रामर को इन संदर्भों से लाभ होगा। दूसरी ओर, वे जिन्हें CNC प्रोग्रामिंग के बारे में और अधिक जानकारी की आवश्यकता नहीं है वह उन कुछ पृष्ठों को अनदेखा करें और केवल इस पुस्तक में शामिल विषयों का पता लगाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह पुस्तक न केवल 'HOW (कैसे)’ बल्कि कई प्रोग्रामिंग तकनीकों के 'WHY (क्यों)’ को समझकर एक बेहतर सीएनसी ऑपरेटर से प्रोग्रामर बनाने में आपकी मदद करेगी।
Read more