Yatish Agrawal
Description
यह कृति हर दिन सामने आने वाली स्वास्थ्य उलझनों का सरल समाधान प्रस्तुत करती है । पहले खण्ड की जानकारियाँ छोटी–छोटी सावधानियों और शरीर की देखरेख के बारे
...
में है जैसे बालों की साज–सँवार, लो ब्लड प्रेशर का इलाज यहाँ तक कि जूते लेते समय किन–किन बातों का ध्यान रखा जाए आदि । दूसरे खण्ड में एक्स–रे, अल्ट्रासाउंड, सी–टी– स्केन आदि की व्यावहारिक जानकारियाँ और तीसरा खण्ड दवाओं, उनके उपयोग करते समय सावधानियाँ और साइडइफेक्ट्स से बचाव की जानकारी देता है । और जब जरूरत हो ऑपरेशन की, तो ऑपरेशन के फैसले, तैयारी, अस्पताल से छुट्टी लेते समय डॉक्टर से पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी भी यहाँ है । सलाहें ऐसी जिन पर अमल कतई मुश्किल नहीं और उपयोगी इतनी कि जीवन का सुख कई गुना हो जाए ।
Read more