Shamsher Bahadur Singh
Description
निराला को अपना आदर्श माननेवाले शमशेर बहादुर सिंह हिंदी में 'कवियों के कवि' शमशेर सिंह के रूप में विख्यात हैं | इस कृति में उनकी चुनिन्दा कविताओं को सं
...
कलित किया गया है | शमशेर एक खास सोच और तेवरवाले कवि है | उनकी कविता शब्दों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ऐसे तमाम शब्द है - जिन्हें वे बहुत चुनकर, सोच-समझकर अपनी बात के लिए इस्तेमाल करते हैं - काव्यानुभवों की एक व्यापक और जरा जटिल दुनिया भी रचते हैं | अपनी काव्य-वस्तु के चयन और उसके शिल्प-संगठन में वे बेहद सजग हैं | इसके लिए उन्हें विचार से मार्क्सवादी और शिल्प में रूपवादी-जैसे आरोप भी सहने पड़े हैं, जबकि उनकी स्पष्ट राय है कि कला के संघर्ष को सामाजिक संघर्ष से काटकर नहीं देखा जा सकता | वास्तव में उनकी कविता सीधे-सरल तरीके से सामाजिक संघर्ष की कविता नहीं है, बल्कि उसे उनकी कविता-भाषा की बहुस्तरीयता को बेधकर ही समझा जा सकता है; और यह संकल्प उनकी कविताओं की तमाम रचनात्मक विशेषताओं को पूरी विविधता के साथ हमारे सामने रखता है |
Read more