Dr. D.D. Ojha, Shri Ravindra Kumar
Description
"भारत में वैज्ञानिक अध्ययन, चिंतन की अत्यंत प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा रही है। हमारे यहाँ विज्ञान के क्षेत्र में भी असाधारण शोध-कार्य हुए हैं। प्राचीन
...
काल से ही हमारे त्रिकालदर्शी भारतीय मनीषियों, यथा-धन्वंतरि, भरद्वाज, सुश्रुत, चरक, शालिहोत्र, आर्यभट, कणाद, ब्रह्मगुप्त, रेवण, आत्रेय, वराहमिहिर, भास्कराचार्य, नागार्जुन, यशोधर, वेदव्यास आदि ने विज्ञान के विविध क्षेत्रों में गहन अनुसंधान किया।
वस्तुतः गणित का विकास विश्व में सबसे पहले भारतवर्ष में ही हुआ, जिसका उल्लेख वैदिक गणित में मिलता है। भारत में वेदिक काल से ही रसायन विज्ञान में गवेषणाओं की सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक
प्रणाली विकसित हो गई थी। आयुर्वेदीय सिद्धांतों को व्यवस्थित रूप देने में सर्वाधिक योगदान महर्षि चरक का रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में महर्षि सुश्रुत, विश्व के पहले शल्य चिकित्सक माने जाते हैं। नौका प्रौद्योगिकी, रक्षा तथा विमान प्रौद्योगिको, पर्यावरण विज्ञान के बारे में भी बृहत् जानकारी प्राचीन भारत के मनीषियों को भलीभाँति थी।
इस जनोपयोगी पुस्तक में पुरातन भारत के मनीषियों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विविध विषयों यथा--गणित, ज्योतिष, रसायन विज्ञान, कृषि, पशु चिकित्सा, धातु विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान,
अग्नि एवं मौसम विज्ञान, सैन्य विज्ञान, ऊर्जा, जल विज्ञान आदि के बारे में सरल एवं बोधगम्य भाषा में यथोचित चित्रों सहित जानकारी प्रदान की गई है।""Pracheen Bharat Mein Vigyan" by Dr. D.D. Ojha, Shri Ravindra Kumar (BS): This collaborative work by Dr. D.D. Ojha and Shri Ravindra Kumar delves into the history of science in ancient India. It explores the scientific achievements, knowledge, and contributions of ancient Indian civilizations.
Key Aspects of the Book "Pracheen Bharat Mein Vigyan":
Ancient Science: The book uncovers the scientific advancements and discoveries made by ancient Indian civilizations, highlighting their significance.
Cultural Heritage: It delves into the cultural and historical context in which these scientific achievements were made, providing a comprehensive understanding of the subject.
Scientific Legacy: "Pracheen Bharat Mein Vigyan" sheds light on the enduring scientific legacy of ancient India.
Dr. D.D. Ojha and Shri Ravindra Kumar (BS) are respected scholars and authors who have collaborated to present a comprehensive exploration of science in ancient India.
Read more