M.B. Sabne
Description
आज दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिलेगा, जो प्लास्टिक के पदार्थों को न जानता हो । गत पचास-साठ वर्षों से अनेक देशों में प्लास्टिक के पदार्थों का उ
...
पयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है । किंतु आम आदमी इन सभी पदार्थों को प्लास्टिक ही कहता है । प्लास्टिक पदार्थों के कई रूप हैं; जैसेकि पॉलिइथिलीन, पालिस्टायरीन, पी.वी.सी. आदि । किंतु आम आदमी प्लास्टिक के भेदाभेदों से अपरिचित है ।' प्लास्टिक का रोचक संसार ' पुस्तक में पॉलिइथिलीन, पॉलिस्टायरीन, पीवी. सी., टेफलॉन, थर्मोकोल आदि विशेष प्रकार के प्लास्टिक पदार्थों और विशेषकर डायलिसिस के लिए उपयोग में लाए जानेवाले हॉलो फाइबर मेंब्रेन तथा कृत्रिम हार्ट वॉल्व, कृत्रिम दाँत, कॉण्टैक्ट लेंस, कृत्रिम अवयव आदि की रोचक जानकारी दी गई है ।
Read more