– इंगर गैमलगार्ड मैडसन
Description
इंडिपेंडेंट पुलिस कंप्लेंट्स कमीशन के पास कोई सुराग नहीं था। लेकिन जोहान बोये की पत्नी और जोहान के ऑफ़िस के साथियों से बात कर के रोलैंड को यकीन हो गया
...
था कि जोहान अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार नहीं था। हत्यारे के मकसद उनकी सोच से कहीं ज़्यादा भी हो सकते थे। उन्होंने जोहान बोये के बेटे, ल्यूकस से पूछताछ की। जितना सोचा गया था, ल्यूकस उससे कहीं ज़्यादा हत्या की घटना के करीब था। ऐनी लारसन जब रोलैंडो से मिली, तब जाँच में एक नया मोड़ आया। उसे जो भी पता चला, उसने रोलैंडो को बताया। उसे शक था कि आग वाले केस में जोहान की दिलचस्पी निजी कारणों से थी। इंगर गैमलगार्ड मैडसन (1960 में जन्मी) डेनमार्क की एक लेखिका हैं। वैसे मैडसन एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर थीं। उनका पहला उपन्यास 2008 में आया, जिसका नाम "ड्यूकबार्नेट" था और यह अपराध पर आधारित था। उसके बाद इंगर ने अपराध पर ही कई किताबें लिखीं। इनमें से कुछ ये हैं, "ड्रैब आफ़्टर बेगरिंग" (2009), "स्लैंगेंस गिफ़्ट" (2014), "डॉमरॉग बॉडल" (2015), "ब्लॉडरेन" (2016) और "द क्लीनर" (2019)।
Read more