Pandey Bechan Sharma (Ugra)
Description
पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ असाधारण रचनाकार और सृजक थे। सारा हिंदी जगत् एक अरसे तक ‘उग्र’ की उग्रता से काँपता रहा, उनसे लोहा लेने में डरता रहा; मगर ‘उग्र
...
’ जी का बाह्य व्यक्तित्व देख हिंदी जगत् ने उन्हें जीते जी उपेक्षा के गर्त में और विरोध की खाइयों में ढकेल दिया। यह उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी व विडंबना थी। उनके अंतरंग कोमल पक्ष को, जो नारियल की तरह बाहर से कठोर और अंदर से मृदु व कोमल था, कोई नहीं जान पाया।
‘उग्र’ के संपूर्ण व्यक्तित्व पर विगत 44 वर्षों से अनथक अनवरत परिश्रम करते हुए उनके कृतित्व के अनछुए पहलुओं पर कार्य किया है। अब तक ‘उग्र’ पर, उनके साहित्य पर मेरी 24 से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनका हिंदी जगत् ने सम्यक् स्वागत किया है। हाँ, समीक्षकों से अवश्य हमेशा की तरह जैसा ‘उग्र’ के साथ हुआ, ‘उग्र’ के साहित्य को भी उपेक्षा और अवमूल्यन मिला है। खैर—
मेरे लबों पे दुआ
उसके लबों पे गाली,
जिसके अंदर जो था
वही तो बाहर निकला।
इस क्रम में निवेदित है ‘उग्र’ की कलम से निःसृत मार्मिक और हृदयस्पर्शी लोकप्रिय कहानियों का संग्रह।"Pandey Bechan Sharma ‘Ugra’ Ki Lokpriya Kahaniyan" by Pandey Bechan Sharma (Ugra): This book is a collection of popular stories written by Pandey Bechan Sharma, also known as 'Ugra.' These stories offer a glimpse into the literary works of this renowned author known for his wit and humor.
Key Aspects of the Book "Pandey Bechan Sharma ‘Ugra’ Ki Lokpriya Kahaniyan":
Humor and Satire: The book showcases Pandey Bechan Sharma's talent for humor and satire, which made him a beloved author.
Literary Legacy: It celebrates the literary contributions of 'Ugra' and his enduring popularity among readers.
Short Story Collection: "Pandey Bechan Sharma ‘Ugra’ Ki Lokpriya Kahaniyan" offers readers a collection of entertaining and thought-provoking short stories.
Pandey Bechan Sharma (Ugra) was a prolific writer known for his wit and humor. His stories continue to be celebrated for their literary value and entertainment.
Read more