नसिरा शर्मा
Description
नासिरा शर्मा समकालीन हिंदी कहानी की विशिष्ट लेखिका हैं। वे निर्विवाद रूप से सामाजिक प्रतिबद्धता से संपन्न एक निष्ठावान कथाकार हैं। वर्तमान हिंदी कथासा
...
हित्य के विकास में नासिरा शर्मा का विशेष योगदान है। उन्होंने अपनी कहानियों के विषय देशविदेश की जनता के उस जीवनसंघर्ष में तलाश किए हैं, जिसमें इनसानी रिश्तों और मानवता के लिए छटपटाहट दिखाई देती है। जहाँ उनके समकालीन कथाकारों के विषय सीमित हैं, वहीं इनके लेखन में एक ताज़गी बरकरार है। प्रस्तुत कहानीसंग्रह में उनकी बारह कहानियों का चयन किया गया है। ये कहानियाँ अपने कथ्य, शिल्प, विश्लेषण और कलात्मक क्षमता की दृष्टि से उल्लेखनीय हैं। ये कहानियाँ न केवल हिंदी कहानी को, बल्कि भारतीय भाषाओं की कहानियों को नई संवेदना और नए मुहावरे प्रदान करती हैं। इन कहानियों का संसार बहुत विस्तृत है, दूसरा महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि इन कहानियों को पढ़ना प्रेम के पथ से गुज़रना है। कृत्रिम और गढ़ी हुई ज़िंदगी से निकलकर रोमांटिक अनुभूतियों, प्रणयानुभूति और सौंदर्य, आशानिराशा सभी के आधार इन कहानियों में खोजने का प्रयास पूरी ईमानदारी से किया गया है। लेखिका अपनी चेतना एवं फ़िक्र की गहराइयों में डूबकर मानवीय वजूद को उस मूल के रूप में तलाश करती है। उनकी कहानियों में इन्हीं तत्त्वों को खोजने का सार्थक प्रयास है।
Read more
Genres
Literary Fiction
Tags
Fiction
Reading Moods
No reading moods specified
Contributors
No contributors specified
Publishing Info
Publisher
PRABHAT PRAKASHAN PVT Limited
Month-Year
Sep, 2020
ISBN
ISBN-13: 9789351862857
ISBN-10: 9351862852
Language
Hindi
No. of Pages
178
Format
Hardcover
Awards & Recognition
No awards specified
Available at
No purchase options available
First Reviewed by
Claim the Book
Are you an author of this book?
Report
Found an issue or correction?