Viveki Rai
Description
आप विश्वास करें चाहे नहीं; परंतु यह एक यथार्थ है कि ' गाँव ' से नित्य मेरी मुलाकात होती है । वह जीर्ण -शीर्ण वस्त्रों में; नंगे पाँव; बाल बढ़े हुए और
...
अति घिसा- पिटा; आहत; झुका-झुका अपना शरीर लिये एक बूढ़े के रूप में मेरे सामने आता है । गाँव के बारे में मेरी जानकारी को निर्दयतापूर्वक काटता है और पिछड़े हुए अतिहीन; औसत अंतिम ग्रामांचलों की वकालत करता है ।
आज तो विचित्र बात हुई । वह मुझसे पहले वहाँ पहुँच गया था । मैंने देखा; खड़ा- खड़ा बड़बड़ा रहा है-
' नहीं; गाँव के नहीं; वे अपने चक्कर में हैं । ऐसा नहीं होता तो गाँवों में इतने-इतने तरह के मगरमच्छों को क्यों खुला छोड़ देते?. .सारी योजनाएँ इन्हींके पेट में; पंचायत राज विधेयक इन्हींके पेट में; जवाहर रोजगार योजना इन्हींके पेट में; एकीकृत योजना इन्हींके पेट में; निर्बल वर्ग से संबंधित सारी योजना का सार- तत्त्व इन्हींके पेट में! बाकी लोग छिलके बटोर संतोष करें.. .लेखक आता है तो कहता हूँ । लेकिन आता क्या है; वह तो मेरे पीछे खड़ा है । आगे आने की हिम्मत नहीं है?'
उसने घूमकर कहा । मैंने कहा; ' हिम्मत तो खूब थी; परंतु अब हिम्मत टूट रही है । आप गाँव हो कि एकदम अबूझ होते जा रहे हो!.. .वह मगरमच्छों की क्या शिकायत चल रही थी?'
' शिकायत कि वह एक असलियत थी । बैठो तो मन की पीड़ा कहूँ । '
इसके बाद बूढ़ा दहकने लगा और मैं फिर एक समर्पित श्रोता बन गया ।
- इसी उपन्यास से
स्वर्ग बनाने के स्वप्न दिखाकर आज की राज्य-व्यवस्था ने गाँव को साक्षात् नरक बना छोड़ा है । देश के कर्णधार गाँव के विकास की बातें करते नहीं थकते; परंतु गाँवों की वास्तविकता क्या है? यही गाँव की कहानी; गाँव की जबानी प्रस्तुत की है इस उपन्यास में डॉ. विवेकी राय ने । यह अपने आप में नितांत अनूठी रचना है ।
Read more
Genres
Middle Grade
Tags
Juvenile Nonfiction
Comics & Graphic Novels
Reading Moods
No reading moods specified
Contributors
No contributors specified
Publishing Info
Publisher
Prabhat Prakashan
Month-Year
Jan, 2020
ISBN
ISBN-13: 9789386871220
ISBN-10: 938687122X
Language
Hindi
No. of Pages
172
Format
Hardcover
Awards & Recognition
No awards specified
Available at
No purchase options available
First Reviewed by
Claim the Book
Are you an author of this book?
Report
Found an issue or correction?