Lt. Gen. S.K. Sinha
Description
मिशन कश्मीर—ले.जन. एस.के. सिन्हा
असम के बाद वर्ष 2003 में ले.जन. एस.के. सिन्हा जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल नुयक्त हुए। अपने छह वर्ष के कार्यकाल के द
...
ौरान कश्मीर समस्या के समाधान हेतु उन्होंने अपनी क्षमता और व्यापक अनुभव के बल पर क्या कुछ किया, प्रस्तुत पुस्तक में इसका विस्तृत वर्णन है।
आतंकवाद के चलते जम्मू एवं कश्मीर में भारत की अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा करना चुनौतीपूर्ण कार्य था, अभी भी है। अपने कार्यकाल के दौरान किस तरह लेखक ने इन चुनौतियों का सामना किया, वहाँ के लोगों को विश्वास में लिया, यह एक लंबी कहानी है। उन्होनें यहाँ की राजनीति में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। राज्य के कई मुख्यमंत्रियों से उनका आमना-सामना हुआ। लेखक ने इनके साथ अपने संबंधों, सहयोग और विरोधाभासों का खुलकर उल्लेख किया है।
धार्मिक, ऐतिहासिक, सैन्य, आर्थिक और जातीय—कश्मीर समस्या के इन विभिन्न आयामों के बीच वहाँ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना बेहद टेढ़ी खीर था। ऐसी स्थिति में उन्होंने कश्मीर में विद्रोह, आतंकवाद और छद्म युद्ध के दुष्चक्र को समझा और जाना कि धार्मिक कट्टरता ही यहाँ उग्रवाद की मुख्य जड़ है। उन्होंने लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का सार्थक प्रयास किया। उनके प्रयास से ही यहाँ कश्मीरियत को बल मिला। कश्मीर समस्या की वास्तविक सच्चाई और राज्य के सुरक्षा परिदृश्यों की जानकारी देती विचारप्रधान पुस्तक यह स्थापित करती है कि निस्संदेह कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, और हमेशा रहेगा।
Mission Kashmir by Lt. Gen. S.K. Sinha: Gain unique insights into the Kashmir conflict from a military perspective in Mission Kashmir by Lt. Gen. S.K. Sinha. Explore the historical backdrop and strategic challenges faced by the Indian army. Dive into the complexities of regional politics, national security, counter-insurgency operations, and peacekeeping efforts. Discover the role of military leadership and the dynamics of conflict resolution in the troubled region.
Gain a comprehensive understanding of the complexities and challenges surrounding Kashmir with Mission Kashmir by Lt. Gen. S.K. Sinha. This insightful book provides a nuanced perspective on the region's historical, political, and social dynamics. Delve into the root causes of the Kashmir conflict, analyze the implications for regional stability, and explore potential pathways towards peace and reconciliation.
Kashmir conflict, military perspective, historical insights, Indian army, strategic challenges, regional politics, national security, counter-insurgency operations, peacekeeping efforts, military leadership, armed forces, security dynamics, Kashmir's history, political landscape, conflict resolution
Read more