Meena Manishika
Description
अबुल कलाम देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। अपनी दूरदर्शिता, ज्ञान, प्रतिभा व कलम के जादू से उन्होंने समस्त भारत को प्रभावित किया। अपने क्रांतिकारी
...
कार्यों से उन्होंने देश के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी।अबुल कलाम का पूरा नाम अबुल कलाम अहमद मुहीयुद्दीन आजाद था। उनका जन्म 17 नवंबर, 1888 को मक्का में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद खैरुद्दीन था। वह अरबी भाषा के प्रसिद्ध विद्वान् थे। उनकी माँ मक्का के एक प्रसिद्ध विद्वान् शेख मुहम्मद जहीर वत्री की पुत्री थीं। माता-पिता की पाँच संतानों में अबुल कलाम सबसे छोटे थे।अबुल कलाम पर घर के वातावरण का गहरा प्रभाव पड़ा। उनके बचपन के प्रारंभिक वर्ष मक्का में ही बीते। उनके पिता अपने एक शिष्य हाजी अब्दुल वाहिद की सलाह पर सन् 1890 में कलकत्ता में आकर बस गए।अबुल कलाम में नेतृत्व की क्षमता बचपन में ही दिखाई देने लगी थी। वह घर के सामान को इकट्ठा करके उन्हें श्रोता मानकर भाषण देते। उनके इन खेलों पर उनके भाईबहन तथा दूसरे लोग उनकी हँसी उड़ाते; किंतु अबुल कलाम पर इसका कोई असर नहीं होता था।
Read more
Genres
No genres specified
Tags
Arborist Merchandising Root
Self Service
Reading Moods
No reading moods specified
Contributors
No contributors specified
Publishing Info
Publisher
Prabhat Prakashan
Month-Year
Jan, 2010
ISBN
ISBN-13: 9788188322824
ISBN-10: 8188322822
Language
Hindi
No. of Pages
Not specified
Format
Paperback
Awards & Recognition
No awards specified
Available at
No purchase options available
First Reviewed by
Claim the Book
Are you an author of this book?
Report
Found an issue or correction?