दिशान्त शर्मा Dishant Sharma
Description
भारत की पहली महिला सुपर हीरोइन
‘मिस-आर'
जो खुद एक बलात्कार पीड़िता और एसिड पीड़िता है
लेकिन
उसकी
‘औरा पावर’
ने उसे एक नया अवतार दिया है।
वो खुद
...
की और लोगों की मदद करना चाहती है,
उसका अतीत इससे भी गहरा है ...
आज का दौर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का है लेकिन इसके बावजूद सुपरहीरो कहानियों में हम विदेशी पात्रों पर ही निर्भर करते हैं, यकीनन वे बेहतर हैं और उन्हें पढ़ने, देखने में कोई बुराई नहीं लेकिन खुद के इस आत्मनिर्भर भारत में खुद की संस्कृति और परिस्थितियों से प्रेरित कोई तो सुपरहीरो या हीरोइन कहानी होनी चाहिए।
मिस-आर कहानी की श्रृंखला भारत में होने वाले महिला सशक्तीकरण और कई स्थानों पर होने वाले महिला प्रताड़नों और अपराधों को ध्यान में रखकर लिखी गई है कि कैसे बलात्कार और एसिड पीड़िता भी भारतीय विद्याओं यथा- योग और औरा शक्ति के द्वारा अदभुत शक्तियों को धारण कर सकती है।
आप सब पाठकगण इस रचना को स्नेह और आशीर्वाद देंगे। इसी आशा के साथ मिलते हैं मिस-आर श्रृंखला के अगले अंक के साथ....
Read more
Bhartiya Sahitya Inc.