Dr. Damodar Khadse
Description
समय की धारा में बहते व्यक्ति, समाज तथा देश से उठती लहरें, ध्वनियाँ हर काल में रचनाकारों को स्पंदित करती रही हैं। समसामयिक परिवर्तनों, चुनौतियों, दृश्य
...
ों, क्रियाओं-प्रतिक्रियाओं की प्रतिध्वनियों को कहानियों में सुना जा सकता है। मराठी कहानियाँ भी अपने समय के साथ आगे बढ़ती रही हैं। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक चेतना और परिवर्तनों को साहित्य अपने में समेटता चलता है। इन्हीं प्रभावों से कहानी का पर्यावरण बनता है। उसके संदर्भ, स्वरूप और सरोकारों से जीवन विषयक अनुभूतियों का अनुभव किया जा सकता है।
भूमंडलीकरण व व्यापार से मनुष्य-व्यवहार तक प्रभावित हो रहा है। दुनिया एक गाँव के रूप में तब्दील हो रही है। आकाश से ही सारा कारोबार, व्यापार, बाजार, लेन-देन है। देश, समाज, भाषा, प्रदेश, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर नए मनुष्य की कल्पना समय कर रहा है। पर उसकी सोच उसके अस्तित्व के साथ अनायास ही उभरती है। अंतरराष्ट्रीय मनुष्य के जीवन में कुछ घटनाएँ ऐसी घटती हैं कि वह कहीं नहीं रह पाता।
‘मराठी की लोकप्रिय कहानियाँ’ में हर शैली, विशेषता, विशेष-परंपरा की कहानी को समेटने की कोशिश की गई है। हर कथाकार की अपनी एक शैली और खूबी होती है। प्रयास रहा है कि प्रातिनिधिक रूप में विविधता की छटा इस संग्रह से परिलक्षित हो। मराठी कथा-संसार का फलक इतना विस्तृत है कि बहुत कुछ छूट ही जाता है; इसलिए एक अधूरापन अनुभव होता रहता है। फिर भी, अधिकांश महत्त्वपूर्ण कथाकार शामिल हुए हैं। ये विशिष्ट भी हैं और लोकप्रिय भी।
Immerse yourself in the rich tapestry of Marathi literature with Marathi Ki Lokpriya Kahaniyan by Dr. Damodar Khadse. Explore folk stories, traditional tales, and local legends that embody Maharashtra's cultural heritage. Delve into the moral lessons, mythological narratives, and regional identity depicted in these captivating Marathi stories.
Dr. Damodar Khadse's Marathi Ki Lokpriya Kahaniyan showcases the popular folktales of Maharashtra. The book brings to life the rich cultural heritage and oral traditions of the region, offering readers a delightful glimpse into the folklore and storytelling traditions of Maharashtra.
Marathi Ki Lokpriya Kahaniyan, Dr. Damodar Khadse, Marathi literature, folk stories, Maharashtra culture, regional folklore, storytelling tradition, traditional tales, oral narratives, cultural heritage, local legends, mythological stories, moral lessons, regional identity, literary heritage
Read more