Shashi Kant Sadaiv
Description
व्यक्तित्व निखार और सफलता का आधार है मैनेजमेंट। मैनेजमेंट किसका, कैसे, कब और कितना किया जाए? इस बात को बड़ी ही सरलता एवं विस्तारपूर्वक बताती है यह पुस
...
्तक।
अमूमन हम मैनेजमेंट को केवल अपनी व्यावसायिक सफलता के साथ ही जोड़ कर देखते हैं परन्तु व्यावहारिक सफलता के बिना व्यावसायिक सफलता अधूरी है। यह पुस्तक हमें व्यावहारिक रूप से सफल बनाने में हमारी मदद करती है। यह पुस्तक हमें मात्र टाइम, कॅरियर, मीटिंग, ऑफिस, एंगर एवं स्ट्रेस आदि को ही मैनेज करना नहीं सिखाती बल्कि जीवन के सूक्ष्म एवं आवश्यक पहलुओं जैसे लाइफ, डे, मूड, माइन्ड, एनर्जी, लव और रिलेशनशिप आदि विषयों को भी बखूबी मैनेज करना सिखाती है। मैनेजमेंट के मूल मंत्रों के माध्यम से आप भी अपने रोजमर्रा के जीवन में बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के अपने कॅरियर को सफल एवं व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकते हैं।
Read more