रेखा झा
Description
किसी भी प्राणी के जीवन में माँ का स्थान बहुत ही सर्वश्रेष्ठ एवं महत्वपूर्ण होता है क्योंकि माँ के जैसा न कोई हुआ है और न ही होगा । एक माँ ही ऐसी है जो
...
हमारे हर अच्छे एवं बुरे समय में हमेशा साथ रहती है । माँ की महिमा का गुणगान वेद – पुराण करते हैं। माँ अपनी संतान को हमेशा खुश रखने का पूरा प्रयास करती है। अगर इस धरती पर कोई भगवान है तो वो है माँ । माँ के जैसा हमें कोई और प्यार नहीं कर सकता है ।हिन्दी साहित्य की लोकप्रिय कवयित्री रेखा झा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं । माँ कविता संग्रह में इनकी 35 कविताएं सम्मिलित हैं जो माँ , नारी एवं बेटी पर आधारित हैं। मुझे आशा नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हिन्दी साहित्य की लोकप्रिय कवयित्री रेखा झा द्वारा रचित माँ काव्य संग्रह आप सभी ससहित्य प्रेमियों को अवश्य पसंद आएगा ।
- सागर यादव जख्मी
Read more