Arvind Mohan
Description
मंडल; कमंडल और भूमंडलीकरण ने पिछले ढाई-तीन दशकों में मुल्क की राजनीति और समाज में तेज बदलाव किए हैं। ये बदलाव धनात्मक हैं और ऋणात्मक भी। इनसे शायद ही
...
कोई अछूता बचा हो। राजनीति में पिछड़ों का निर्णयात्मक बढ़त लेना; दलितों और आदिवासियों का दमदार ढंग से उभरना; महिला शक्ति का अपनी उपस्थिति दर्ज कराना; हिंदी का बिना सरकारी समर्थन के उभरना; क्षेत्रीय राजनीति का सत्ता के विमर्श में प्रभावी होना जैसी अनेक प्रवृत्तियाँ अगर हमारे लोकतंत्र की ताकत को बढ़ाती हैं तो जाति; संप्रदाय; व्यक्तिवाद; परिवारवाद और राजनीति में धन तथा बाहुबल का जोर बढ़ना काफी नुकसान पहुँचा रहा है।
इस दौर की राजनीति और समाज पर पैनी नजर रखनेवाले एक पत्रकार के आलेखों से बनी यह पुस्तक इन्हीं प्रवृत्तियों को समझने-समझाने के साथ इस बात को रेखांकित करती है कि इन सबमें जीत लोकतंत्र की हुई है और उसमें बाकी बुराइयों को स्वयं दूर करने की क्षमता भी है। अगर देश के सबसे कमजोर और पिछड़ी जमातों की आस्था लोकतंत्र में बढ़ी है तो यह सरकार बदलने से लेकर बाकी कमजोरियों को दूर करने के लिए आवश्यक ताकत और ऊर्जा भी जुटा लेगी।Loktantra Ki Maya by Arvind Mohan: "Loktantra Ki Maya" might be a book that explores the concept of democracy and its complexities in the context of Indian politics.
Key Aspects of the Book "Loktantra Ki Maya":
Democracy and Politics: The book may delve into the intricacies of democracy in India, discussing its evolution, challenges, and strengths.
Political Philosophy: It might explore the philosophical underpinnings of democratic governance and its application in Indian society.
Contemporary Issues: "Loktantra Ki Maya" could address current political issues and debates related to democracy in India.
The author, Arvind Mohan, is likely a scholar or commentator on Indian politics with a focus on democratic principles.
Read more