संपादक सागर यादव जख्मी
Description
कविता साहित्य की एक विधा है। कविता कवि की सौन्दर्यानुभूति की अभिव्यक्ति है, कवि की व्यथा की अनुभूति है, कवि की आकांक्षाओं- अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति है।
...
किसी विद्वान ने सत्य ही कहा है "कविता लिखते समय जिस भाव के साथ लिखी जाती है, यदि पढ़ने वाला भी उसे उसी अर्थ और भाव के साथ उसे समझ सके तो कविता लिखने का उद्देश्य सार्थक हो जाता है"।कविता में लय है, ताल है, आनन्दमय दोहराव है शब्दों का जो सभी को सहज ही आकर्षित करता है। 'काव्य तरंग' साझा काव्य संग्रह 44 रचनाकारों और मार्मिक कविताओं से सुसज्जित है।इस संग्रह में भारत के प्रतिष्ठित नए - पुराने रचनाकार संकलित हैं।हमें आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इंक़लाब ऑनलाइन पत्रिका द्वारा प्रकाशित यह अद्वितीय काव्य संग्रह आपको अवश्य पसंद आएगा। हमेशा की तरह इस बार भी हमें आपका प्यार और सहयोग मिलेगा।
सादर,
सागर यादव ज़ख़्मी
Read more