Brij Nandan Sharma
Description
"इस्लाम एक संवेदनशील विषय है ,इसकी सभी धर्म ग्रन्थ अरबी भाषा में हैं ,इसके अतिरिक्त कुछ किताबें फारसी और उर्दू भाषा में हैं , इन भाषाओँ को समझे बिना इ
...
स्लाम को समझना कठिन है , चूँकि हमारा उद्देश्य लोगों को दुर्भावना रहित ,किसी कीआस्था को आहत करना नहीं है , कहावत है की पानी में उतरे बिना तैरना नहीं सीखा जा सकता है , इसलिए हमने बड़े परिश्रम से अरबी ,उर्दू ,फारसी ,हिब्रू , लैटिन ,अवेस्ता , संस्कृत , गुजराती ,मराठी ,बंगाली , गुरमुखि , असमिया, तमिल मलयालम के साथ अंगरेजी भी सीखी है ,पिछले बारह वर्षों से इस्लामी ग्रंथो का अध्यन करने शोध के बाद जो भी सत्य प्राप्त होता था उसे लेखों के माध्यम से अपने ब्लॉग भंडाफोडू और इसी नामके फेसबुक ग्रुप में पोस्ट करते आये है। यही नहीं यह शोध लेख अखिल भारत हिन्दू महा सभा ,आर्य मंतव्य , हिदुस्थान गौरव जैसी साइटों म लिए गए है , इस पुस्तक में उन सभी लेखों को संगृहीत किया गया जिनमे प्रमाण सहित बताया है ,कि कुरान ,हदीस और फतवों में महिलाओं के बारे में क्या लिखा है "नोट - इन सभी संकलित लेखों में जो जानकारियां दी गयी हैं वह प्रामाणिक इस्लामी किताबों से ली गयी है , जहाँ जरूरी है वहां मूल अरबी ,देवनागरी लिपि में और उसका हिंदी ,अंगरेजी व्याकरण सम्मत अर्थ भी दिया गया है , फिर भी यदि किसी भी व्यक्ति की आस्था आहत प्रतीत हो ,तो हम क्षमाप्रार्थी हैं
Read more