Ravindra Kumar
Description
‘‘रविन्द्र कुमार जी की कविताओं में जीवन के विविध रंग मिले हुए हैं। ‘इक्कीसवीं सीढ़ी’, ‘चौराहा’, ‘जड़ से जूझना, लहर से नहीं’, ‘ये चीख’, ‘सियार से भेड़
...
तक’, ‘सीमित-जीवन’, ‘मन’, ‘बढ़ते चंगुल’ तथा ‘धरती की कोख में’ आदि कविताएँ इन्हीं विविध रंगों की बानगी हैं।
कवि के पास जीवन का व्यापक अनुभव है और सच पूछा जाए तो कविता की व्यापकता जीवन की व्यापकता के समानांतर ही चलती है; और चलनी भी चाहिए। रविन्द्र कुमारजी की कविताएँ किसी वाद या विचारधारा की गुलाम न होकर एक शुद्ध झरने की तरह हैं।’’
‘‘संग्रह की कविता ‘एक सपना’ में कवि के शब्द—‘‘एक सपना/जो मुझे बार-बार कचोटता/मेरे मन को मरोड़ता/जल की सतह के ऊपर नीचे डुबोता’’ और ‘‘कोई ध्वनि घनघनाकर धुएँ सा देता/और अंत में/एक हल्की/छोटी सी ज्वाला दे/खत्म हो जाता/ ...कितना अच्छा होता/ जो तू रहता अभी तक!’’—देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलामजी के उन शब्दों की याद दिलाती है कि सपने वे नहीं होते, जो सोते हुए देखते हैं वरन् सपने वे होते हैं, जो आपको सोने नहीं देते। इसलिए कवि हमेशा सपनों के साथ रहना चाहता है। पाठक को थोड़ी गहराई में जाकर ही ऐसी कविताओं का भावार्थ समझ में आएगा। जीवन की जटिलताओं के बीच भी उम्मीद की कुछ हरियाली सदा मौजूद रहती है और जीवन में कुछ हासिल करने का, सपनों को पाने का यही रास्ता है। व्यक्ति के लिए भी, समाज के लिए भी और देश के लिए भी।’’IKKISVIN SEERHI by Ravindra Kumar: This Hindi-language book is a collection of stories that explore the complexities and contradictions of human nature. Through its engaging narrative and well-drawn characters, the book provides insights into the human experience, delving into themes such as love, loss, and redemption. With its depth and sensitivity, the book is a must-read for anyone interested in exploring the complexities of human relationships.
Key Aspects of the Book "IKKISVIN SEERHI":
Human Nature: The book explores the complexities and contradictions of human nature, providing insights into the human experience and human relationships.
Engaging Narrative: Through its engaging narrative and well-drawn characters, the book keeps readers hooked and interested throughout.
Hindi-language: As a Hindi-language book, it is particularly useful for readers who prefer to read in their native language or are interested in exploring Hindi literature.
Ravindra Kumar is a renowned Hindi-language author and poet, known for his works on human relationships and the intricacies of the human experience. With a focus on themes of love, loss, and redemption, his works have been widely read and appreciated across India. IKKISVIN SEERHI is his latest work, offering readers an insightful and sensitive look into the complexities of human relationships.
Read more