Salman Rushdi
Description
हद दर्जे तक उदास शहरों में भी एक ऐसा उदास शहर जो अपना नाम भूल चुका है, इसी शहर में एक क़िस्सागो रशीद अपने बेटे हारून के साथ रहता है। रशीद बकवास का बादश
...
ाह है - समन्दर-भर ख़यालों और दैवी प्रतिभा का धनी। आप उससे कोई कहानी सुनाने के लिए कहिए और फिर किसी पुरानी कहानी की उम्मीद मत कीजिए, न ही ये सोचिए कि आप कोई एकाध कहानी सुनने जा रहे हैं। यहाँ सैकड़ों कहानियाँ आपकी मंुतजिश्र हैं। ख़ुशी और उदासी की गड्ड-मड्ड कहानियाँ, प्यार और नफ़रत के टुकड़ों से बनीं; राजकुमारियों, दुष्ट चचाओं और मोटी चाचियों, पीली चैक की पतलूनों वाले मुच्छड़ बदमाशों और दर्जनों मीठी धुनों से लबरेजश् कहानियाँ। लेकिन एक दिन चीजेंश् - कई सारी चीजेंश् - भयानक ढंग से उलट-पुलट हो गईं। रशीद को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया। उसके बाद जब भी वह मुँह खोलता, कोई कहानी हाजिश्र न होती, उसकी जगह सिर्फष् भौंकने की एक डरावनी आवाजश् सुनाई पड़ती। बकवास का बादशाह अपने वरदान से वंचित हो चुका था, क्योंकि उसकी नजश्रों से कहीं दूर, जाने किस तरह कुछ बुरा घट चुका था, कहानियों का समन्दर धीरे-धीरे प्रदूषित होता जा रहा था। ख़तम-शुद - चुप्पी का राजकुमार और आवाजश् का दुश्मन - कहानियों के समन्दर को गुप्त रूप से प्रदूषित कर चुका था। ‘हारून और कहानियों का समन्दर’ एक साहसिक उपन्यास है - एक पिता, रशीद, और उसके बेटे हारून तथा हारून द्वारा अपने पिता के खोए वरदान को लौटा लाने की कोशिशों की सनसनीख़ेजश् दास्तान। इस कहानी में एक पागल बस ड्राइवर हैं - बट्ट और एक पानी का जिन्न है - इफ़्फ़। एक तैरता हुआ माली है और एक जोड़ा मछलियों का जिनके पूरे शरीर पर मुँह ही मुँह हैं। इस कहानी में आपको गप नाम का एक अद्भुत शहर मिलेगा (जहाँ हमेशा रोशनी रहती है) और चुप नाम का एक भयानक द्वीप भी (जहाँ हमेशा अँधेरा रहता है)। और, इसमें आपका सामना होगा पी 2 सी 2 ई (यानी इतनी- जटिल-कि-समझाना-कठिन प्रक्रिया - प्रोसेस टू कॉम्प्लीकेटेड टु एक्सप्लेन) से जो शायद इस कहानी की सबसे अहम चीजश् है।
Read more