आभास मालगुड़ी
Description
हमने आगे बढ़ना एक संवेदनशील काव्य-संग्रह है, जिसमें जीवन के विविध रंगों और अनुभवों की सजीव अभिव्यक्ति मिलती है। जब-जब जीवन की किसी घटना ने मन को गहराई
...
से छुआ, वह कविता बनकर शब्दों में उतर आई। यह लेखन एक ओर सुखद स्मृतियों को सहेजने का प्रयास है, तो दूसरी ओर हृदय पर ठहरी बोझिल स्मृतियों को हल्का करने का एक माध्यम। यद्यपि प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तित्व भिन्न होता है, फिर भी कुछ भावनाएँ हम सबमें समान होती हैं जैसे मित्रों के बिछड़ने का दुःख, प्रकृति प्रेम, या शहीदों के प्रति श्रद्धा। यह कविता-संग्रह बीते वर्षों के ऐसे ही अनुभवों और संवेदनाओं को संजोने का एक प्रयास है। आज के तकनीकी युग में यह संग्रह युवा मन के द्वंद्वों और उसकी आकांक्षाओं की सजीव झलक प्रस्तुत करने का प्रयास करता है तथा मानवीय संवेदनाओं के लिए एक आत्मीय स्थान निर्मित करता है। कविताओं के माध्यम से बीते पलों की स्मृतियाँ और आने वाले कल की आशाएँ मिलकर एक शांत, गहरा संवाद रचती हैं।
Read more