Anish Bhasin
Description
सवाल करना और उनके जवाब पाने की उत्सुकता व्यक्ति में सहज ही खोजी जा सकती है। पृथ्वी कैसे बनी? महासागर कहाँ से आए? महाद्वीप कैसे बने? मनुष्य का क्रमविका
...
स कैसे हुआ? पृथ्वी पर जंतु ज्यादा हैं या मनुष्य? मनुष्य को दहलानेवाले जलजले, सुनामी, ज्वालामुखी कैसे बनते हैं? इस प्रकार के प्रश्नों के प्रति व्यक्ति आरंभ से ही जिज्ञासु रहा है। प्रश्न करने और उनका समुचित समाधान पाने से व्यक्ति की मेधा और तर्क शक्ति को बल मिलता है। इसी ज्ञानार्जन से व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। आज के युग में हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा है और प्रतियोगी को हर परीक्षा में नएनए प्रकार के प्रश्नों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तुत पुस्तक भी प्रश्नोत्तरी द्वारा ज्ञानवर्द्धन की कड़ी में एक महती प्रयास है। इसके अध्ययन से पाठक लाभान्वित होकर सफलता के नए सोपान चढ़ेंगे। इसका एकएक प्रश्न उत्तर के साथ जुड़कर आपकी जानकारी में श्रीवृद्धि कर सकता है।. About the Author जन्म: 12 जुलाई, 1981 को (नई दिल्ली में)। शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) एवं एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। कॉलेज में प्रथम आने पर मैरिट सूची में नाम। प्रकाशन: ‘जानिए मानवाधिकारों को’, ‘भारत के राज्य’, ‘अंतरराष्ट्रीय संगठन विश्वकोश’, ‘मीडिया विश्वकोश’, ‘1000 बिहार प्रश्नोत्तरी’, ‘2500 जी.के. ऑब्जेक्टिव’, ‘1000 विश्व प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 मीडिया प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 राजस्थान प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 हिमाचल प्रदेश प्रश्नोत्तरी’, ‘1000 बिहार क्विज’ एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रपत्रिकाओं में सौ से अधिक लेख प्रकाशित। पॉलिटिकल साइंस एवं मीडिया विषय में गहन रुचि। कई क्विज विजेता। पिछले कई वर्षों से निजी संस्थानों में अध्यापनरत। विगत आठ वर्षों से स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य। पता: एफ84 (बैक साइड), लाजपत नगर2, नई दिल्ली 110024 इमेल: [email protected].
Read more