Jayanti Rangnathan
Description
जयंती रंगनाथन हिन्दी की उन गिनी-चुनी लेखिकाओं में से हैं जिन्होंने फॉर्म, फॉरमेट, कॉन्टेंट और प्लेसमेंट में ख़ूब प्रयोग किया है। किसी ढाँचे में ढल कर न
...
हीं, बल्कि नये ढांचे बना कर। 'धर्मयुग' में 10 सालों तक और धर्मवीर भारती के साथ 4 सालों तक काम किया। तब से आज तक हिंदी पत्रकारिता की शिखर महिला के रूप में हमारे बीच हैं। एफ.ओ. ज़िंदगी जयंती का नया उपन्यास है, जो मिलीनियल्स को केंद्र में रखता है। यहाँ खींचातानी उतनी ही है जितनी जीवन और लाइफ के बीच है, माता-पिता और मौम-डैड के बीच है, जीवनसाथी और पार्टनर के बीच है या सहवास और सेक्सुअल इंडिपेंडस के बीच है। यानि बड़ी कन्फ़्यूज़न! इन सब के बीच राजनीति है, शहर है, रिश्ते हैं...आइए इस रोलर-कोस्टर राइड पर साथ चलते हैं। मज़ा आएगा।
Read more