Abhilekh Dwivedi
Description
हर सोची-समझी हुई हरकत ज़रूरी नहीं कि आपको अपने मंज़िल तक पहुँचाये। यहाँ सनी, तान्या, रिया, और सोनल भी बहुत सोच-समझ कर चल रहे थे फिर भी किसी और के खेल
...
का शिकार हो गए। यहाँ हर कोई एक सफर में है और हर किसी से कोई एक फरेब कर रहा है लेकिन उसे नहीं पता कि कोई है जो उनपर नज़र रखे हुए है।रिया ने कभी नहीं सोचा था कि किसी ऐसे एक्सपेरिमेंट का हिस्सा होना होगा जहाँ सेक्स चेंज करवाने की नौबत आएगी। क्या उसने किसी फरेब के लिए किया था?सनी को 2 ब्रेकअप्स के बाद, 3 अफेयर्स हुए लेकिन एक भी टिक नहीं पाया, क्या वो सोच-समझकर फरेब कर रहा था?तान्या भी इतनी मैच्योर्ड और इंटेलीजेंट होते हुए भी किसी रिलेशनशिप में नहीं टिक पायी।और रियाज़ कौन है जिसे रिया के बारे में सब पता है लेकिन रिया ने उसका कभी ज़िक्र नहीं किया?मेट्रो शहर की वो कहानी जहाँ स्टार्टअप, अल्ट्रा मॉडर्न कल्चर, डेटिंग, एप्प्स की दुनिया है लेकिन यहाँ एक ऐसा शातिर इंसान है जिसने सबकी ज़िन्दगी को अपने मन-मुताबिक घुमाया, नचाया, और इस्तेमाल करने के बाद सबको छोड़ दिया। आपके करीब भी एक ऐसी चीज़ है जो आप पर हरपल नज़र रखे हुए है और आपकी हर जानकारी को कहीं इस्तेमाल कर रही है। पढ़िए "फ़रेब का सफ़र" और पहचानिए वो कौन है।
Read more