VINAY VISHVAS
Description
DHOOP TIJORI MEIN NHI REHTI
विनय विश्वास की कविता, जीवनानुभव से समृद्ध हैं । उनके पास तलदर्शी पर्यवेक्षण–क्षमता है और संवेदनशीलता । कविताओं को पढ़ने प
...
र पाठक को लगता है कि कवि अपनी अनुभूत वेदना को कविता में दर्ज करता रहता है । विनय विश्वास को निम्नमध्यवर्गीय और मध्यवर्गीय जीवन का संघर्ष–आकुल अनुभव है । ज़िम्मेदारी के साथ ।
विनय विश्वास अपने दौर के ऐतिहासिक संकट को पहचानते हैं । यह दौर स्वाधीनता आंदोलन की प्रतिश्रुतियों के विलोम का है । हमने अपने उत्तरदायित्व को नकार दिया है ।
वर्तमान, ऐतिहासिक सक्रियता के अभाव का समय है । सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने का उपक्रम करते हुए वैयक्तिक सक्रियता में कमी नहीं आई बल्कि अधिकाधिक बढ़ोतरी हुई है । जीवन अधिक से अधिक व्यस्त और दौड़–धूप का हुआ है । समय इतना महँगा हो गया है कि स्वर्ण हो गया है–टाइम इज़ गोल्ड । मानवीय संबंधों का सारा अवकाश घोर संकीर्णता से बढ़कर मूल्यांध–बल्कि मूल्य–विरोधी गतिविधियों और दाँव–पेंच, में बदल गया है । विनय विश्वास की कविताएँ ऐसी प्रच्छन्न गतिविधियों और उनके पात्रों के मुखौटे उतारने का काम करती हैं । विनय विश्वास भावना के कवि हैं लेकिन केवल भावुक नहीं कि आत्मीयता के वेश में छुपे रुस्तमों की मंशा न पहचान सकें ।
‘दिखने’ और ‘होने’ के अंतर को दिखानेवाली अनेक प्रभावशाली और मार्मिक कविताएँ हैं लेकिन विनय विश्वास की सर्जनात्मक क्षमता का और विकास हुआ है प्रेम कविताओं में । विनय विश्वास को पढ़ने वालों के लि, यह आश्चर्यजनक शुभ सूचना और शुभ संकेत है ।
प्रच्छन्न को अपने ढंग से उद्घाटित करने और अनुभव–क्षण में अखिल के सार को रच देने की नई क्षमता इस कविता–संकलन की विशेषता है ।
–विश्वनाथ त्रिपाठी
Read more
Genres
History
Tags
Art
Reading Moods
No reading moods specified
Contributors
No contributors specified
Publishing Info
Publisher
Nayee kitab Prakashan
Month-Year
May, 2020
ISBN
ISBN-13: 9789387187634
ISBN-10: 9387187632
Language
Hindi
No. of Pages
161
Format
Paperback
Awards & Recognition
No awards specified
Available at
No purchase options available
First Reviewed by
Claim the Book
Are you an author of this book?
Report
Found an issue or correction?