Amit Bagaria
Description
अब 80 महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है, जब भारतीय राजनीति की ‘वयोवृद्ध पार्टी’, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 2014 के चुनावों में नरेंद्र मोदी के ने
...
तृत्व वाली बीजेपी/एनडीए के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाँच साल बाद 2019 में मोदी ने अपने नेतृत्व में बीजेपी/एनडीए को उससे भी बड़ी जीत दिलाई, भले ही कांग्रेस को इस बार कुछ अधिक सीटें मिलीं।
अगस्त 2019 में ‘इंडिया टुडे’ के सर्वे में 57.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है, 71.4 प्रतिशत ने कहा कि भारतीय मतदाताओं ने निर्णायक रूप से वंशवादी राजनीति को खारिज कर दिया है, और मात्र 32.6 प्रतिशत ने कहा कि सिर्फ एक गांधी ही पार्टी को पुनर्जीवित कर सकता है। जनवरी 2020 में कराए गए ऐसे ही सर्वे में 68.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से गुजर रही है। अगस्त 2020 में 55.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत के करीब है।
लेकिन अब तक भी 135 साल पुरानी पार्टी के पुनर्जीवित होने के संकेत नहीं दिखते। 7 अगस्त, 2020 को 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष पद समेत विभिन्न संगठनों के चुनाव कराए जाने की माँग के साथ ही नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ विद्रोह कर दिया।
इतने महीने बाद भी पार्टी में नेतृत्व के संकट को दूर करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठता नहीं दिखता। ‘बागियों’ और ‘परिवार के तथाकथित वफादारों’ के बीच की दरार कांग्रेस पार्टी को लगातार डरा रही है।Congress-Mukt Bharat by Amit Bagaria: In "Congress-Mukt Bharat," author Amit Bagaria presents a thought-provoking examination of the political landscape in India. Bagaria analyzes the role and influence of the Indian National Congress in the country's politics and offers insights into the changing dynamics of Indian democracy. This book is a critical exploration of the party's history and its potential impact on the nation's future.
Key Aspects of the Book "Congress-Mukt Bharat":
Political Analysis: Amit Bagaria provides a detailed analysis of the Indian National Congress and its historical significance in Indian politics.
Contemporary Relevance: The book explores the party's contemporary role and its implications for the political landscape of India.
Democracy and Governance: Bagaria's work engages with broader discussions about democracy, governance, and the challenges and opportunities facing India.
Amit Bagaria is a noted writer and commentator on Indian politics and current affairs. "Congress-Mukt Bharat" reflects his keen interest in political analysis and his commitment to fostering informed discussions about India's political future. His work contributes to the ongoing dialogue on the role of political parties in shaping the nation's destiny.
Read more