N. Raghuraman
Description
कारोबार को चलाने में तकनीक कमाल का काम करती है। आपका उद्यम चाहे किसी भी आकार का क्यों न हो, तकनीक के ऐसे ठोस व अप्रत्यक्ष फायदे होते हैं, जिनसे आप पैस
...
े कमा सकते हैं और ग्राहकों की माँग के अनुसार सेवा दे सकते हैं।
ऐसे युग में जहाँ नई पीढ़ी में धैर्य की कमी होती जा रही है, वहाँ चंद मिनटों के भीतर ही काम हो जाने की उम्मीद को मानवीय संसाधनों से पूरा करना संभव नहीं है। चूँकि ग्राहकों से संबंध के आधार पर ही कारोबार चलता है और जिस तरह दिन-ब-दिन ग्राहकों का धैर्य खत्म होता जा रहा है, तो सिर्फ तकनीक से ही किसी व्यापार की संस्कृति, दक्षता और संबंधों को संभव बनाया जा सकता है। इसके अलावा तकनीक ही गोपनीय सूचना की सुरक्षा और व्यापार के फायदे की गारंटी देती है।
किसी भी व्यापार को चलाते रहने के लिए जरूरी है कि वह बढ़े और नए-नए अवसरों का लाभ उठाए। इंटरनेट की मदद से कोई भी व्यापार नए-नए बाजारों तक पहुँच जाता है, जिसमें न तो किसी बिजनेस जेट का खर्च आता है और न विदेश में फैक्टरी लगाने का जोखिम उठाना पड़ता है। अगर कुछ कारोबार अपने क्षेत्र में दूसरों से बहुत आगे हैं तो इसका मतलब है कि वे तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपने प्रतिद्वंद्वियों से एक कदम आगे रहते हैं।
इस कारण व्यापार में तकनीक धीरे-धीरे अनिवार्य होती जा रही है। अब कोई भी व्यक्ति दुनिया में कहीं से भी व्यापार कर सकता है। तकनीक से ई-कॉमर्स में जबरदस्त तेजी आई है और व्यापार के वैश्वीकरण में नए-नए आयाम जुड़ गए हैं।
Read more