Surajpal Chauhan
Description
सूरजपाल चौहान की आत्मकथा 'तिरस्कृत' और 'सन्तप्त' आत्मकथाओं में तो एक विशिष्ट स्थान रखती ही हैं। दलित कविता लेखन में भी उनका एक ऊँचा स्थान है। वह जितना
...
अच्छा लिखते हैं उतना अच्छा पढ़ते भी हैं और मंचों पर ख़ूब जमते हैं। कवि व आत्मकथाकार के साथ-साथ वह एक अच्छे कथाकार भी हैं। श्री चौहान की कहानियाँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं 'आजकल', 'इन्द्रप्रस्थ भारती', 'साहित्य अमृत', 'समकालीन भारतीय साहित्य', 'आउटलुक' (हिन्दी), 'हंस', 'कथादेश', 'युद्धरत आम आदमी' में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। श्री चौहान जी को साहित्य-सृजन हेतु बधाई। - डॉ. माणिक मृगेश मनोरथ सोसायटी, वड़ोदरा / सूरजपाल चौहान की 'चोट' हंस, जुलाई 2014 अंक की सर्वश्रेष्ठ कहानी है। सवर्ण पुरुष दलित महिला के साथ यौन सम्बन्ध स्थापित करेंगे, किन्तु मुख, होंठ व खान-पान का सम्बन्ध बनाने में परहेज़ करेंगे, इससे उनको छूत लग जायेगी। - केदारनाथ ‘सविता' लाल डिग्गी, मिर्जापुर ('हंस', अक्टूबर 2014)
Read more