Manish Ranjan
Description
बिहार राज्य प्राकृतिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं बौद्धिक संपन्नता के साथ-साथ भौगोलिक संरचना की सघन विविधता का अद्भुत उदाहरण है। गौरवशाली अतीत एवं प्रेर
...
णादायक परंपराओं से ओत-प्रोत बिहार की धरती को महान् विभूतियों की जन्मस्थली एवं कर्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है। प्रस्तुत पुस्तक बिहार के विषय में संपूर्ण एवं समग्र जानकारी देती है। 45 अध्यायों में विभक्त यह पुस्तक राज्य की ऐतिहासिक, भौगोलिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्थितियों का विस्तार से विश्लेषण करती है। यह सिर्फ समकालीन स्थितियों की व्याख्या ही नहीं अपितु भविष्य के विकास की असीमसंभावनाओं को भी प्रस्तुत करती है। बिहार में वर्तमान में दृष्टिगोचर प्रगति और परिवर्तन की तर्क पूर्ण एवं रोचक प्रस्तुति इसे विशिष्ट बनाती है। यह पुस्तक न केवल प्रतिभागियों की दृष्टि से अपितु शोध-छात्रों, अध्यापकों और पाठकों के बिहार दिग्दर्शन हेतु पूर्णतया उपयोगी और पठनीय है। एक तरह से यह बिहार एनसाइक्लोपीडिया है।
Read more