Ashok Kumar Sinha
Description
बिहार में महापुरुषों की एक लंबी परंपरा है। इसमें महात्मा बुद्ध और भगवान् महावीर से लेकर कर्पूरी ठाकुर तक आते हैं। लेकिन उनमें से बहुत से लोग विस्मृत ह
...
ो रहे हैं। कई लोग तो ऐसे रहे हैं, जिन्होंने आधुनिक बिहार के नवनिर्माण में अपना पूरा जीवन खपा दिया, लेकिन उनके संबंध में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। इसलिए मैंने प्रस्तुत पुस्तक में आधुनिक बिहार के उन भूले-बिसरे चरित्र-नायकों को चुना है, जिन्होंने अपनी चेतना की मशाल से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे भारतवर्ष को रोशनी दी है। इस पुस्तक में सारगर्भित ढंग से आधुनिक बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से 25 महापुरुषों की जीवनी को शामिल किया गया है। उनमें स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, समाज-सुधारक और क्रांतिकारियों के साथ-साथ गणितज्ञ, कवि और कलाकार भी शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने ढंग से जीवन के संघर्षों का सामना किया और अपने कार्यों से दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत बनकर इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया। उनमें संथाल नेता सिदो और कर्पूरी ठाकुर से लेकर दशरथ माँझी तक ऐसे लोग हैं, जिनके योगदान की चर्चा के बगैर आधुनिक बिहार की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान बिहार को रचने-गढ़ने और इसको विकसित करने में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जीवनवृत्त आज भी हमें प्रेरणा देता है। इन 25 असाधारण जीवनियों के माध्यम से आधुनिक बिहार की कहानी को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से सुनाने का मेरा प्रयास है।Bihar Ke 25 Mahanayak by Ashok Kumar Sinha: "Bihar Ke 25 Mahanayak" is an insightful book authored by Ashok Kumar Sinha. In this work, Sinha explores the lives and contributions of 25 eminent personalities from Bihar who have made significant marks in various fields. From politics to literature, these individuals have left an indelible impact on Bihar's history and society.
Key Aspects of the Book "Bihar Ke 25 Mahanayak":
Eminent Personalities: Ashok Kumar Sinha provides a comprehensive account of the achievements and legacies of 25 notable figures from Bihar.
Varied Fields: The book covers a diverse range of fields, including politics, literature, arts, and more, showcasing the multifaceted talent of Bihar's great personalities.
Regional Pride: "Bihar Ke 25 Mahanayak" instills a sense of regional pride and serves as a tribute to the contributions of these individuals to Bihar and India.
Ashok Kumar Sinha is a dedicated author and researcher with a passion for celebrating the achievements of individuals who have played pivotal roles in shaping Bihar's history and culture. His work showcases his commitment to preserving and promoting the legacies of these mahanayaks.
Read more