Moti Simha
Description
सन् 1984 में घटी भोपाल गैस त्रासदी को आज कौन नहीं जानता। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने से निकली जहरीली गैस ने अर्धरात्रि में सो रहे हजारों लोगों
...
की जान ले ली थी। उस हत्यारी गैस ने सैकड़ों मासूम बच्चों; स्त्रियों और निर्दोष युवक-वृद्धों को सदैव के लिए मौत की नींद सुला दिया था। उस दुर्घटना में मानव ही नहीं; हजारों पशुओं—भैंसों; गायों; बकरियों; कुत्तों एवं अन्य जीवों—को भी अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े थे।
जब वह त्रासदी हुई; मानवता चार-चार आँसू रो रही थी। उस समय आम लोगों; अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भी राहत-कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया था। यही मानवता का तकाजा भी था। किंतु वहीं दूसरी ओर कुछ प्रभावशाली अधिकारियों व डॉक्टरों के नाकारापन और गुनहगारों को बचाने के एक सूत्रीय कार्यक्रम एवं स्वार्थी तत्त्वों ने कर्मठ व ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों; डॉक्टरों तथा सरकारी अमले की मानवीयता व कर्तव्यपरायणता तथा गैस-पीड़ितों को झिंझोड़कर रख दिया। उस समय यूनियन कार्बाइड कारखाने के कर्ता-धर्ताओं से लेकर इन सरकारी आला अफसरों ने पीड़ित जनों के प्रति जो बेरुखी दिखाई; उस घटना के अपराधियों को बचाने के लिए जो तिकड़में भिड़ाईं—वह अपने आप में अलग ही दास्तान है।
आज बहुत से लोग भोपाल गैस त्रासदी के सच को नहीं जानते। इस पुस्तक में उस कड़वे सच से रू-बरू कराया गया है तथा अनेक अजाने रहस्यों का उद्घाटन किया गया है। विश्वास है; प्रस्तुत पुस्तक को पढ़कर पाठकगण एक बहुत बड़ी सच्चाई से अवगत होंगे।Bhopal Gas Trasadi Ka Sach by Moti Singh: Uncover the truth behind the Bhopal Gas Tragedy with this book by Moti Singh. The book delves into the catastrophic events of the disaster, its aftermath, and the impact on the affected individuals and communities.
Key Aspects of the Book "Bhopal Gas Trasadi Ka Sach":
Disaster Investigation: Moti Singh's book provides a detailed account of the Bhopal Gas Tragedy, including its causes, the immediate aftermath, and the challenges faced by the affected population.
Human Stories: The book highlights the personal stories of survivors, victims' families, and those involved in relief efforts, shedding light on the human toll of the tragedy and the ongoing struggle for justice.
Social and Environmental Impact: "Bhopal Gas Trasadi Ka Sach" addresses the broader implications of the disaster, including its effects on public health, environmental degradation, and corporate accountability.
Moti Singh is an author and journalist known for his investigative work and commitment to raising awareness about significant events. With a dedication to uncovering truth and advocating for justice, Singh's work in Bhopal Gas Trasadi Ka Sach reflects his mission to give voice to the affected communities.
Read more