Raghunandan Sharma 'Tushar'
Description
नयी पीढ़ी के लोग भी उन गानों में से बहुत से गानों को सुनते और गुनगुनाते हैं। उत्सुकता जगाते हैं उन लोगों में जो जानना चाहते हैं कि वे कौन संगीतकार, गी
...
तकार, गायक थे जिन्होंने संगीत व गीतों का ख़ज़ाना बनाकर हमारे सामने रखा और फ़िल्म संगीत सरिता को अविरल बहने में मदद की। इन संगीतकारों की जानकारी यत्र-तत्र मिल भी जाती है। मगर पुस्तक के रूप में ज़्यादातर उपलब्ध नहीं है। मैंने सोचा क्यों न इन महान कालजयी संगीतकारों के जीवन तथा कृतित्व की जानकारी एक पुस्तक के रूप में लोगों के ख़ासतौर पर आज की युवा पीढ़ी के सामने लायी जाये। मैंने इस बारे में प्रयास करना शुरू किया और अथक प्रयासों के बाद इस जानकारी को पुस्तक रूप में समेटा ।
भारतीय ख़ासतौर परफ़िल्मी संगीत यूँ ही एक दिन में उच्च शिखर पर नहीं पहुँचा। कई संगीतकारों की मेहनत, लगन, निष्ठा और तपस्या की वजह से फ़िल्म संगीत अपनी ऊँचाइयों पर पहुँचा। ये बात और है कि आज के दौर में ख़ासतौर पर सत्तर के बाद फ़िल्म संगीत में गिरावट आनी शुरू हो गयी। मधुर संगीत में एक कमी-सी महसूस होने लगी। जैसे-जैसे कमी महसूस होती गयी, वैसे-वैसे पुराने संगीतकार और उनकी संगीत रचनाएँ उतनी ही व्याकुलता के साथ दिमाग़ में ताज़ा होती रहीं।
-अपनी बात से
Read more