Lila Dhar Sharma
Description
भारतीय चरित कोश' में वैदिक काल से लेकर आधुनिक समय तक के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का परिचय है। इसमें संबंधित अनेक व्यक्तियों के चित्र भी दिये गये है। धर्म
...
, दर्शन, विज्ञान, साहित्य, कला, उद्योग, इतिहास और मिथक आदि के साथ साथ खेल, सिनेमा, नाटक, संगीत, पत्रकारिता तथा अन्य राष्ट्रीय तथा सामाजिक सदनों से जुड़े सभी व्यक्तियों के परिचय इस पुस्तक में पाएंगे। इस कोश में अनुमानत: दो हजार विशिष्ट भारतीयों के संबध से प्रामाणिक जानकारी दी गई है। पुस्तक के आरम्भ में दिये अकारादि-क्रम में व्यक्तियों के नाम के आगे उनकी पृष्ठ संख्या दी हुई है। यदि कोई नाम एक से अधिक नामों से जाना जाता है, तो सूची में cross Reference देकर उसका उल्लेख एक से अधिक बार किया है। 'भारतीय चरित कोश' के यशस्वी लेखक लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' ने वर्षों के अध्ययन और अन्वेषण के बाद यह महत्वपूर्ण, उपयोगी संदर्भ-ग्रंथ प्रस्तुत किया है।
Read more