Braj Kishore Kuthiala
Description
भारतीय जीवन दृष्टि
प्रो. बृज किशोर कुठियाला का जीवन और दर्शन उनके लेखों में व्यापक रूप से दृश्यमान है, जो भारतीय संस्कृति का प्रतिमान है। जीवन पंचतत्
...
त्व से उत्पन्न और पंचतत्त्व में समा जाने की यात्रा का वृत्तांत है। तत्त्वों के पारस्परिक उपयुक्त साहचर्य ही संतुलन कारक हैं। आत्मा और परमात्मा का संबंध देह से देहावसान तक और फिर मुक्ति की बैकुंठी भारतीय पुराणों में पढ़ने को मिलती है। जीवन एक सतत प्रवाह है, हमारे बाद भी चलेगा। ‘ब्रह्मसत्यम जगद् मिथ्या’ या ‘अहम् ब्रह्मास्मि तत्त्वमसि’ सूत्र वाक्य बहुत कुछ कह जाते हैं। संवाद जोड़ने का काम करता है, विवाद तोड़ने का। भारतीय संस्कृति समग्रता की दृष्टि से अस्तित्व में है।
प्रो. कुठियाला के लेख वेदांत दर्शन अथवा एकात्म मानवदर्शन की भावना को व्यक्त करते हैं। भारतीय चिंतन में देवऋण, ऋषिऋण और पितृऋण से मुक्ति की बातें हैं। व्यक्ति पर समाज का ऋण भी है। मनुष्य राष्ट्रकल्याण, समाज-कल्याण, और लोक-कल्याण से इस ऋण से मुक्त हो सकता है। इसके लिए आवश्यक है हम लोक के साथ संवाद बनाए रखें। वादे वादे जायते तत्त्व बोधः। बात करते रहने से तत्त्व मिलता है। नारद और ब्रह्माजी, शौनकादि ऋषि और सूतजी, कृष्ण और अर्जुन, काकभुशुण्डि और गरुड़जी, आचार्य मंडन मिश्र और आदि-शंकराचार्य से जो ज्ञान मिला वह केवल मानव कल्याण के लिए नहीं है, बल्कि समस्त ब्रह्मांड के लिए है। प्रो. कुठियाला के लेखों में यह मंतव्य पढ़ने के बाद एहसास होगा। सभी लेख चिंतन, मनन और ज्ञानवर्धन के लिए उपयोगी हैं।Bharatiya Jeevan Drishti by Braj Kishore Kuthiala: In this non-fiction book, Kuthiala provides readers with insights into the Indian way of life, exploring key principles and values that shape Indian culture and society. With its engaging writing style, comprehensive coverage of the subject matter, and rich cultural insights, this book is a must-read for anyone interested in Indian culture.
Key Aspects of the Book "Bharatiya Jeevan Drishti":
Exploration of Indian Culture: Kuthiala explores key principles and values that shape Indian culture and society.
Engaging Writing Style: The book is written in an engaging style that makes it accessible and enjoyable for readers of all backgrounds.
Rich Cultural Insights: The book provides valuable insights into Indian culture and society, helping readers understand the broader social and historical issues surrounding Indian life.
Braj Kishore Kuthiala is an Indian writer and researcher who specializes in Indian culture and society. His books, including Bharatiya Jeevan Drishti, are highly regarded for their engaging writing style, comprehensive coverage of the subject matter, and rich cultural insights.
Read more