संपादक सागर यादव जख्मी
Description
भारत की धरती सबसे पवित्र धरती है । यहाँ बड़े-बड़े संत-महात्मा , देवी-देवता, वीर महापुरुष एवं प्रतिभाशाली साहित्यकारों ने जन्म लिया है। वर्तमान समय में
...
बहुत से ऐसे साहित्यकार हैं जो अपनी उत्कृष्ट लेखनी से समाज को एक नई राह दिखाने का कार्य करने के साथ ही साथ एक नए समाज का निर्माण कर रहे हैं । एक ऐसा समाज जो हमारे सम्पूर्ण भारतवर्ष को प्रगति के रास्ते पर ले जाए । इंकलाब प्रकाशन ने 'भारत के साहित्य रत्न' साझा काव्य संग्रह के माध्यम से समकालीन प्रतिभाशाली हिंदी साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाओं का संग्रह करने एवं उन्हें अंतराष्ट्रीय मंच देने का प्रयास किया है। इस संग्रह में सम्मिलित सभी रचनाकारों की रचनाएँ सार्थक एवं अद्वितीय हैं। सभी रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से अपने दिल की बात कही है। इस संग्रह को आकर्षक रूप देने एवं जनमानस तक पहुंचाने में सहायक सम्पादिका/राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं मंच संचालिकपिंकी सिंघल , मीडिया प्रभारी एवं मागर्गदर्शक सुरेंद्र दूबे अनुज 'जौनपुरी , रवींद्र त्रिपाठी , अमित तिवारी आजाद वरिष्ठ समीक्षक शिवधनी पाण्डेय एवं वरिष्ठ सहयोगी डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव जी ने विशेष योगदान दिया है। प्रिय साहित्यकार एवं साहित्यप्रेमी मित्रों, मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इंकलाब प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 'भारत के साहित्य रत्न'साझा काव्य संग्रह आप सभी को बहुत पसंद आएगा।
आपका अपना
सागर यादव ‘जख्मी ‘
ा
Read more