संपादक सागर यादव जख्मी
Description
हमारे भारत देश में कई ऐसे महान कवि / कवयित्री ने जन्म लिया है, जिन्होंने भारत के लोगो को एक नई दिशा प्रदान की और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार किया है।उन
...
्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को कुछ अलग तरह से सोचने पर मजबूर किया है। हमारे देश में कबीरदास, रहीमदास, तुलसीदास, रसखान, रामधारी सिंह 'दिनकर' ,सुभद्रा कुमारी चौहान, महादेवी वर्मा, मैथिली शरण गुप्त,सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' सुमित्रानंदन पंत,अमीर खुसरो, मिर्जा ग़ालिब, धूमिल, दुष्यंत कुमार , रवींद्रनाथ टैगोर जैसे अनेक प्रतिभशाली कवि / कवयित्री ने जन्म लेकर हिंदी साहित्य को समृद्ध करने का कार्य किया है। वर्तमान समय में भी भारतवर्ष में अनेक प्रतिभशाली कवि/ कवयित्री मौजूद हैं जो साहित्य साधना में लीन हैं और अपनी कलम के माध्यम से निरंतर भारत का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जनता को जागरूक कर रहे हैं। 'भारत के प्रतिभशाली कवि एवं कवयित्री' साझा काव्य संग्रह में 47 प्रतिभशाली कवि एवं कवयित्री शामिल हैं इनकी कविताएँ सार्थक एवं पठनीय हैं। हमें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमारा यह संकलन आपको अवश्य पसंद आएगा।
सादर,
सागर यादव जख्मी।
Read more